रामगढ़: मांडू थाना क्षेत्र के चिंतापूर्णी स्टील प्लांट में देर रात हादसा हुआ है। प्लांट में बॉयलर फटने से चार मजदूर झुलस गये है। गंभीर हालत में मजदूरों को रांची में भर्ती कराया गया है।
कौन है नखरेबाज ट्रेनी IAS पूजा खेड़कर, ऑडी पर नीली बत्ती, झूठ बोलकर UPSC पास करने का आरोप
देर रात जब प्लांट में बॉयलट फटा तो मजदूरों को रामगढ़ के देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया है। बाद में स्थिति बिगड़ने पर रांची रेफर कर दिया गया है। हादसे को लेकर प्लांट के प्रबंधन का कहना है कि बॉयलर में अचानक स्पार्क हुआ और तेज आवाज के साथ फट गया. इसके फटने की आवाज मांडू थाना परिसर तक सुनाई दी थी।



