रांची : सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे अमित महतो ने शनिवार रात को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। अमित महतो इससे पहले जेएमएमए उम्मीदवार के रूप में सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में आजसू प्रमुख सुदेश महतो को शिकस्त दे चुके है।
बीजेपी ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जारी कर दी उम्मीदवारों की लिस्ट
अमित महतो जेएमएम की ओर से सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार हो सकते है। उनका मुकाबला एक बार फिर आजसू प्रमुख सुदेश महतो से होगा। हालांकि इस बार जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम की ओर से देवेंद्र महतो भी चुनाव मैदान में है।





