दूल्हा अपनी शादी को लेकर बहुत खुश था। कुछ देर में दुल्हन के साथ सात फेरे होने वाले थे। इस बीच दूल्हे के साथ बड़ा कांड हो गया। मोबाइल पर मैसेज की आवाज आई तो उनसे अनायस ही फोन खोलकर देखा। फोन देखते ही उसके होश उड़ गए। उसके चेहरे पर खुशी की जगह चिंता की लकीरें उभर गई। फिर जो हुआ उससे पूरा गांव ही हिल गया।
यूपी के अमरोहा में शादी के मंडप में फेरों से पहले दूल्हे के साथ बड़ा कांड हो गया। शादी से पहले दूल्हे के फोन पर दुल्हन की आपत्तिजनक तस्वीर और वीडियो पहुंच गया, जिसे देखकर दूल्हा हैरान रह गया। वीडियो में दूल्हे ने देखा कि उसकी दुल्हन किसी और के साथ रंगरेलियां मना रही है।
कौन है नखरेबाज ट्रेनी IAS पूजा खेड़कर, ऑडी पर नीली बत्ती, झूठ बोलकर UPSC पास करने का आरोप
इसके बाद दुल्हन के प्रेमी ने दूल्हे को फोन करके धमकी दी और कहा कि जिसके साथ तू शादी करने जा रहा है, वह उसकी प्रेमिका है। शादी की तो अंजाम ठीक नहीं होगा। डरे सहमे दूल्हे ने फेरे लेने से इनकार कर दिया। गांव में कई घंटे चली पंचायत के बाद भी मामला नहीं निपटा तो दूल्हा व दुल्हन पक्ष के लोग थाने पहुंच गए। यहां भी बात नहीं बनी तो दूल्हा बगैर शादी बारात लेकर बैरंग लौट गया। मामले में आरोपी युवक व उसके साथी समेत दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।
दुल्हन के प्रेमी ने भेजे वीडियो
मामला आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव का है। थाना क्षेत्र के गांव से ही मंगलवार शाम बारात आई थी। फेरों के लिए जैसे ही दूल्हा मंडप में पहुंचा कि उसके मोबाइल पर एक के बाद एक कई फोटो व वीडियो आए। दूल्हे ने फोटो व वीडियो देखे तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। फोटो व वीडियो में उसकी होने वाली पत्नी एक युवक के संग आपत्तिजनक हालत में थी। इसके साथ ही इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक फोन भी आया। फोन करने वाले ने बताया कि जिसके साथ तू शादी कर रहा है, वह उसकी प्रेमिका है। ये बात सुनकर दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया।
झारखंड में 200 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ कब मिलेगा, आप भी जान लें
शादी से किया इन्कार
दुल्हन के परिजनों ने वजह पूछी तो उसने फोटो व वीडियो दिखा दिए। मौके पर अफरा तफरी मच गई। पड़ताल के दौरान पता लगा कि फोटो व वीडियो भेजने वाला आरोपी युवक भी दुल्हन के ही गांव का रहने वाला है। इसके बाद गांव में पंचायत बैठ गई। दूल्हे को बहुत समझाया गया लेकिन उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। लिहाजा, मामला पुलिस तक पहुंच गया। दूल्हे व दुल्हन पक्ष को थाने बुला लिया गया। यहां भी दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन बैरंग लौट गई।
आरोपी व उसके दोस्तों पर आदमपुर थाने में मुकदमा दर्ज
आदमपुर थानाध्यक्ष शोकेंद्र बालियान ने बताया कि फोटो व वीडियो दूल्हे को भेजने वाले आरोपी कमल सिंह पुत्र जीवाराम खागी निवासी गांव माशकपुर मजरा, केशव पुत्र चन्ना तथा दो-तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोप लगाया है कि कमल ने दूल्हे को आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भेजने के संग उसे अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। फोटो व वीडियो के संग दूल्हे व आरोपी के बीच फोन पर बातचीत का ऑडियो भी ले लिया गया है।
ED ने कांके CO और CI का मोबाइल किया जब्त, फोन में मिले रिश्वत वांटने के सबूत




