पटनाः राजधानी पटना के जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। यह धमकी एस्टोनिया की इंक्रिप्टेड ईमेल सर्विस कंपनी के माध्यम से भेजा गया है। सीधे पटना एयरपोर्ट के डायरेक्टर के मेल पर यह ईमेल आया है।धमकी के बाद फिलहाल इसको लेकर पटना पुलिस और आर्थिक अपराध इकाई का साइबर सेल ने जांच शुरू कर दिया है।सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है। चप्पे चप्पे पर CISF के जवान को तैनात किया गया है।
पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में आभूषण कारोबारी से डेढ़ करोड़ की लूट, CCTV में कैद हुई वारदात, 12 घंटे के अंदर दो अपराधी अरेस्ट
मामले की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट की बम थ्रेट असेसमेंट कमेटी हवाई अड्डे की चप्पे चप्पे की तलाशी ले रही है। सोमवार की देर रात तक जांच चलता रही। उसके बाद एयरपोर्ट के सिक्योरिटी अफसर विक्की सिंह में लिखित आवेदन हवाई अड्डा थाना को दिया। इस मामले को लेकर हवाई अड्डा थाना में केस दर्ज किया गया है।
आरजेडी विधायक रीतलाल यादव की जेल में बिगड़ी तबीयत, पत्नी ने लगाया हत्या की साजिश का आरोप
जिस तरह से यह धमकी भरा ईमेल आया है, निश्चित तौर पर CBI के माध्यम से ही इसके जांच की जा सकती है। एस्टोनिया की यह इंक्रिप्टेड ईमेल सर्विस कंपनी है। यह वर्ष 2024 से ईमेल सर्विस दे रही है। यह किसी भी देश की पुलिस को सीधे जानकारी नहीं देती है। एस्टोनिया के कोर्ट के आदेश के बाद ही जानकारी देती है। यह बात कंपनी की शर्तों में लिखी है।
पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी
यही नहीं पटना पुलिस को CBI के माध्यम से म्युचुअल लीगल अस्सिटेंट स्टेटस के तहत जाना होगा।अगर इस ईमेल में वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का इस्तेमाल हुआ होगा तो पुलिस के लिए धमकी देने वालों की पहचान करनी बड़ी चुनौती होगी।सबसे पहले यह पता लगाना होगा कि भारत में किन-किन लोगों ने इस ईमेल का प्रयोग किया है।



