जमशेदपुर में पेट्रोल पंप के पास गैस टैंकर में रिसाव, बहरागोड़ा-बारिपदा NH को किया गया बंद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 1, 2025

जमशेदपुर में पेट्रोल पंप के पास गैस टैंकर में रिसाव, बहरागोड़ा-बारिपदा NH को किया गया बंद

जमशेदपुरः पूर्वी सिहभूम जिला के बहरागोड़ा-बारिपदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जामशोला के पास मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब Jio पेट्रोल पंप के समीप खड़े एक प्रोपलीन गैस से लदे टैंकर में रिसाव की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन सतर्क हो गया और तुरंत आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई।

पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में आभूषण कारोबारी से डेढ़ करोड़ की लूट, CCTV में कैद हुई वारदात, 12 घंटे के अंदर दो अपराधी अरेस्ट
सुरक्षा को देखते हुए घटना स्थल के चारों ओर बैरिकेडिंग कर क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है। साथ ही एहतियातन बहरागोड़ा-बारिपदा एनएच मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से रोक दिया गया है। रिसाव को नियंत्रित करने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम मौके पर तैनात की गई है, जो लगातार स्थिति की निगरानी कर रही है।

 

See also  लोहरदगा के बड़ा तालाब में बड़ा खेल: एकरारनामा खत्म, टेंडर से पहले मछली निकासी पर उठे गंभीर सवाल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now