जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार दोपहर टाटानगर स्टेशन की नई बिल्डिंग सहित देश भर के 1321 स्टेशनों के 1500 रेल प्रोजेक्ट का एक साथ शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 40 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। झारखंड के 27 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास और 88 रोड़ ओवर ब्रिज एवं अंडरपास निर्माण का प्रधानमंत्री ने शुभारंभ किया। इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णन भी मौजूद थे। रेल राज्यमंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे और दर्शना जरदोश भी मौजूद थे।
टाटानगर रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए भव्य तैयारी की गई थी जिसमें झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन सहित सांसद विद्युत वरण महतो सहित दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा व चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम अरुण जे राठौण सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री ने एक साथ सभी प्रोजेक्ट का आनलाइन शिलान्यास करते हुए सभी प्रोजेक्ट को देश के युवाओं को समर्पित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि अभूतपूर्व भारत के लिए हम छोटे-छोटे नहीं बल्कि बड़े सपने देखने हैं और इसे पूरा करने के लिए दिन-रात जी जान लगाकर जूट जाते हैं। विकसित भारत संकल्प के तहत देश की रेल सेवा का कायाकल्प हो रहा है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार को घेरते हुए कहा कि अब तक भारतीय रेल केवल घोटाले का परियाय होते थे। 2014 से पहले रेलवे का कुल बजट 45 हजार करोड़ रुपये होता था जिसे हमारी सरकार ने बढ़ाकर 2.50 लाख करोड़ रुपये किया। देश में जब रेलवे का इंफ्रास्ट्रक्चर, डेडिकेटेड फ्रेड कारिडोर बढ़ेंगे तो इसका लाभ सभी वर्ग के युवाओं, विश्वकर्मा कारीगरों को मिलेंगे। वन स्टेशन-वन प्रोडक्ट के तहत उनके उत्पादों को नया बाजार मिलेगा साथ ही पर्यटन के माध्यम से रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। प्रधानमंत्री का कहना है कि विकसित भारत का जो सपना युवाओं ने देखा है, यह मोदी का संकल्प है कि उसे हम पूरा करेंगे। हाई स्पीड ट्रेन, वंदे भारत कोच, एयरपोर्ट की तर्ज पर नागरिक सुविधाएं आमजनों को मिलेंगी। रेलवे को स्वार्थ भरी राजनीति से बाहर कर इसे हम इज आफ ट्रैवल्स का रूप दे रहे हैं। घाटे वाला रेल मंत्रालय आज परिवर्तन के बड़े दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि आप सभी के प्रयास से हम देश की अर्थव्यवस्था को 11वें स्थान से पांचवें स्थान पर लेकर आ गए हैं और इसे तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए मोदी जी-जान से जुटा हुआ है। हमने रेलवे को सरकारी पैसों की होने वाली लूट से बचाया। जम्मू से नार्थ ईस्ट तक रेलवे का जाल बिछाया।

——-
रेल इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से बढ़ रहा है झारखंड : राज्यपाल
अपने संबोधन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने झारखंड में रेल क्षेत्र में बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर की तारीफ की। कहा कि रेलवे के क्षेत्र में हो रहे विकास के कारण झारखंड पर्यटन के क्षेत्र में नया लैंडमार्क बन रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि उनके विजन के कारण कई शहरों के स्टेशनों सहित झारखंड के 18 स्टेशनों को अपग्रेड किया जा रहा है। इसमें 578 करोड़ और रेलवे ओवरब्रिज, अंडरपास व सब-वे पर 500 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। राज्यपाल का कहना है कि प्रधानमंत्री आमजनों की तकलीफ को समझते हुए रेल सहित देश भर के इंफ्रास्ट्रक्चर का कायाकल्प कर रहे हैं इसलिए दूसरी पार्टी के लोग उनसे जलते हैं।
——–
टाटानगर में 335 करोड़ से बनेगा नया स्टेशन बिल्डिंग
रेल प्रोजेक्ट के तहत टाटानगर स्टेशन की नई बिल्डिंग का 335 करोड़ से बनेगी। इसे एयरपोर्ट की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। इसमें यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी तरह की व्यवस्था जैसे बड़ी पार्किंग, शापिंग काम्प्लेक्स, लिफ्ट, एसक्लेटर, फूड कोर्ट, गेम जोन की सुविधा रहेगी। तीन मंजिली नई बिल्डिंग तीन साल में बनकर पूरा होगा।
——-
इन प्रोजेक्ट को मिली हैं मंजूरी
अंदर पेज के लिए : अब आठ प्लेटफार्म का होगा टाटानगर रेलवे स्टेशन
बर्मामाइंस छोर पर बनाए जाएंगे तीन नए प्लेटफार्म, योजना को मिली स्वीकृति
झारखंड के 18 स्टेशन व 44 ओवरब्रिज व अंडर पास का होना है निर्माण
========
जासं, जमशेदपुर : अमृत भारत योजना के तहत टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पांच के बजाए आठ प्लेटफार्म रहेंगे। इसमें तीन नए प्लेटफार्म बर्मामाइंस छोर पर तैयार किए जाएंगे।
टाटानगर रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग को स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तीन नए प्लेटफार्म भी बनाए जाएंगे। जबकि वर्तमान में टाटानगर स्टेशन पर पांच प्लेटफार्म संचालित है। नए प्रोजेक्ट के तहत टाटानगर में संचालित वाशिंग लाइन को गोविंदपुर में शिफ्ट किया जाएगा। यात्री सुविधा के तहत नई बिल्डिंग में वेटिंग रूम, बुकिंग आफिस, एक्जीक्यूटिव लाउंज, कैफेटेरिया, शौचालय, प्लेटफार्म शेल्टर, स्टेशन तक पहुंचने के लिए चौड़ी सड़क, बड़ा पार्किंग एरिया, आने-जाने के लिए अलग-अलग सर्कुलेटिंग एरिया होगा। नई बिल्डिंग को इस तरह से तैयार किया जाएगा जो आधुनिक स्वरूप के साथ रोशनी देने वाला हो। योजना की स्वीकृति मिलने के बाद इसका मीटर टू मीटर नक्शा तैयार होना है। इसके बाद अगले तीन वर्षों में प्रोजेक्ट को मूर्त रूप देने के लिए बीडिंग होना है।
——
झारखंड के 18 स्टेशनों पर खर्च होगा 578 करोड़
अमृत भारत योजना के तहत झारखंड के 18 स्टेशनों में नए स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण होना है जिसमें कुल 578.95 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनमें टाटानगर रेलवे स्टेशन सहित चक्रधरपुर, गम्हरिया, सीनी, चाईबासा, डांगवापोसी, बड़ाजामदा, बालसिरिंग, बानो, गंगाघाट, रामगढ़ कैंट, गोविंदपुर रोड, ओरगा, मुरी, सिल्ली, लोहरदगा, टाटीसिलवाई व नामकुम स्टेशन शामिल हैं। इसके अलावा झारखंड परिक्षेत्र में 44 ओवरब्रिज व अंडर पास का भी निर्माण होना है जिसमें 546.01 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
——
चक्रधरपुर मंडल में बिछेगा ओवरब्रिज-अंडरब्रिज का जाल
रेलवे विकास कार्यों के तहत चक्रधरपुर मंडल में ओवरब्रिज, अंडरब्रिज से लेकर लो हाइट सब-वे और अंडर पास का जाल बिछेगा। अमृत भारत योजना के तहत होने वाले इन निर्माणों के पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को फाटक डाउन होने के बाद ट्रेन पार होने के लिए इंतजार नहीं करना पडेगा। वर्तमान में रेल मंत्रालय ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के लिए सभी लेवल क्रासिंग को बंद रही है। इनमें से 90 प्रतिशत लेवल क्रासिंग बंद हो चुके हैं जबकि कुछ प्रोजेक्ट पर काम होना बाकी हैं।
—
गोविंदपुर-बारीगोड़ा के 10 लाख से अधिक आबादी होंगे लाभांवित
बारीगोड़ा और बारीगोड़ा के स्थानीय निवासियों की लंबी मांग है कि यहां रेलवे ओवरब्रिज बने। पिछले दो वर्षों से प्रस्तावित ये परियोजनाएं एप्रोच रोड के कारण फंसी हुई थी लेकिन झारखंड सरकार की ओर से स्वीकृति नहीं मिलने के कारण मामला फंसा रहा। अब इन दोनों प्रोजेक्ट को हरी झंड़ी मिलने से स्थानीय लोगों काे राहत मिलेगी और इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से 10 लाख से अधिक आबादी लाभांवित होंगे।
——–
मंडल की इन रेल परियोजनाओं को मिली है स्वीकृति
रेल परियोजना-कुल लागत
गोविंदपुर ओवरब्रिज-37.85 करोड़
बारीगोड़ा ओवरब्रिज-29.92 करोड़
सलगाझुड़ी अंडरब्रिज- 13.58 करोड़
घाटशिला-गालूडीह ओवरब्रिज-52.20
गालूडीह आसनबनी अंडरब्रिज-9.56 करोड़
राजखरसावां-गुवा सबवे-2.98 करोड़
राजखरसावां-गुवा-2 सबवे-2.36 करोड़
टाटानगर-बादामपहाड़ सेक्शन सबवे -3.25 करोड़
पदापहाड़ में लो हाइट सबबे-2.94 करोड़
महालीमुरुप राजखरसावां ओवरब्रिज-37.81 करोड़
टाटानगर झारसुगोड़ा के बीच सबवे-5.80 करोड़
चांडिल-पुरुलिया ओवरब्रिज-8.19 करोड़
पुरुलिया-कोटशिला ओवरब्रिज-8.65 करोड़
चक्रधरपुर सेक्शन में सबवे-8.58
चक्रधरपुर सेक्शन 2 में सबवे-8.25
घाटशिला-गालूडीह ओवरब्रिज-52.20





