जमशेदपुरः सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान साकची स्थित कंट्रोल रूम से पूरे आयोजन की निगरानी की। इसके बाद वे शहर के विभिन्न इलाकों और घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे।
उन्होंने बताया कि अब तक विसर्जन में किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई है और व्यवस्था सुचारू है। सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मी लगातार मुस्तैद हैं। भीड़-भाड़ और जुलूस पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का भी उपयोग किया जा रहा है। एसपी ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता से तैनात है ताकि श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में विसर्जन कर सकें।






