राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर में जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन में हुई शामिल, राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी रहे मौजूद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 26, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर में जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन में हुई शामिल, राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी रहे मौजूद

रांचीः रांचीः राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू झारखंड दौरे पर रांची पहुंची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। उनकी सुरक्षा के लिए रांची-जमशेदपुर मार्ग पर छह आईपीएस समेत पांच कंपनी फोर्स की तैनाती की गई है। रास्ते में जैप, रैप, आईआरबी, जगुआर और सीआरपीएफ की पांच कंपनियां समेत जिला पुलिस बल तैनात की गई है। वहीं एयरपोर्ट से राजभवन तक फोर्स की तैनाती हुई है। राजधानी में उनकी सुरक्षा के लिए 15 डीएसपी, 50 इंस्पेक्टर और 100 से अधिक दरोगा की तैनाती की गई है।

राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू जमशेदपुर में 100 करोड़ की लागत से बनने वाले 90 फीट उंचे जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुई। इस समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान, विधायक पूर्णिमा साहू समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में बताया कि क्यों भगवान जगन्नाथ को जगत का नाथ कहा जाता है, उन्होंने झारखंड के राज्यपाल के रूप में अपने पुराने दिन को भी याद किया। मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने राष्ट्रपति को राज्य आगमन के लिए आभार जताया। इसके साथ ही राष्ट्रपति बारीडीह में मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में भी भाग लेंगी।

See also  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया डी गुकेश मनु भाकर सहित 4 खिलाड़ियों को दिया खेल रत्न पुरस्कार, झारखंड की सलीमा टेटे को मिला अर्जुन अवार्ड
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now