नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, अमित शाह के साथ मांझी और ललन सिंह भी रहे मौजूद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 5, 2026

नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, अमित शाह के साथ मांझी और ललन सिंह भी रहे मौजूद

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। बिहार विधानपरिषद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और ललन सिंह भी नामांकन कार्यक्रम के दौरान विधानसभा में मौजूद रहे। नीतीश कुमार के अलावा बीजेपी के केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।

 

नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का लिया फैसला, देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
बिहार के 5 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए जेडीयू की ओर से केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश राम ने एनडीए उम्मीदवार के लिए नामांकन दाखिल किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार सुबह को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए राज्यसभा जाने की इच्छा जाहिर की। उन्होने लिखा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।
संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ।
मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।

See also  पटना एयरपोर्ट से अब 100 विमान हर दिन भरेंगे उड़ान, किराया घटेगा; रात में भी फ्लाइट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now