‘कांतारा चैप्टर 1’ में ऋषभ शेट्टी का एक्शन-थ्रिलर-ड्रामा, रोंगेटे खड़े करने वाले कई सीन, जानिये दर्शकों ने क्यों कहा पैसा वसूल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 2, 2025

'कांतारा चैप्टर 1' में ऋषभ शेट्टी का एक्शन-थ्रिलर-ड्रामा, रोंगेटे खड़े करने वाले कई सीन, जानिये दर्शकों ने क्यों कहा पैसा वसूल

डेस्कः कन्नड़ स्टार ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले दर्शक सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपना-अपना रिव्यू साझा कर रहे हैं। एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर ऋषभ शेट्टी की फिल्म को लेकर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग और प्रचार के साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भारी कमाई करती दिख रही है। अब, आइए ‘ कांतारा चैप्टर 1’ के एक्स रिव्यूज पर एक नजर डालते हैं…

 

'कांतारा चैप्टर 1' को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म के स्टोरी से लेकर क्लाइमेक्स तक, दर्शकों को पसंद आया है। यह फिल्म सदियों पुरानी मान्यताओं और उस सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालती है।

G2KLQ0zXoAAUFPD

इस रविवार फिर होगा भारत-पाकिस्तान के बीच जोरदार भिड़ंत, BCCI की ‘नो हैंडशेक’ नीति रहेगी जारी
'कांतारा चैप्टर 1' एक्स रिव्यूज
एक एक्स यूजर ने एक सीन साझा करते हुए फिल्म के लिए अपना रिव्यू साझा किया है. यूजर ने लिखा है, 'क्या अनुभव था. ऋषभ शेट्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे एक बेहतरीन कहानीकार हैं. कांतारा चैप्टर 1 एक फिल्म से कहीं बढ़कर है। यह लोककथाओं, आस्था और मानवीय भावनाओं का एक दिल को छू लेने वाला सफर है। यह है क्लाइमेक्स, कभी न भूलने वाला। 1000 करोड़ की कमाई की उम्मीद।'

स्कूल प्रिंसिपल ने काटा चेक, अंग्रेजी में लिखी 7616 रुपये की ऐसी स्पेलिंग, पढ़कर बेहोश हो गया कैशियर!
एक यूजर ने लिखा है, 'ऋषभ शेट्टी ने फिर कमाल कर दिया है, भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन फिल्म कांतारा चैप्टर 1 सिर्फ मनोरंजन ही नहीं करती, बल्कि आपके अंदर की किसी गहरी चीज को जगा देती है। बेहद रोंगटे खड़े कर देने वालीय लोककथाओं, आस्था और मानवीय भावनाओं का एक सिनेमाई मिश्रण... एक जरूरी और देखने लायक फिल्म, कांतारा चैप्टर 1 की सिफारिश करता हूं।'

750 तोला सोना, 18 घंटे, करोड़ों रुपये… इतना पैसा मिला कि फटी रह गईं IT वालों की आंखें, भारत की सबसे बड़ी रेड!
एक दूसरे यूजर ने लिखा है, 'कांतारा चैप्टर 1 एक संपूर्ण सिनेमाई माहौल है, जिसमें लोककथाओं, भावनाओं और ऊर्जा का अद्भुत मिश्रण है। ऋषभ ने संस्कृति, शक्ति और कई रोंगटे खड़े कर देने वाले पलों से भरपूर एक शानदार विजुअल ट्रीट दिया है।यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह एक ऐसा अनुभव है जिसे हर किसी को मिस नहीं करना चाहिए।'

मोदी के प्रस्तावक और उपशास्त्रीय गायक पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन, काशी में होगा अंतिम संस्कार
एक यूजर ने फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार के काबिल बताते हुए लिखा है, 'एक और राष्ट्रीय पुरस्कार लोड हो रहा है। ऋषभ शेट्टी ने फिर किया कमाल। पूरी फिल्म में कई रोंगटे खड़े कर देने वाले पल हैं।'

अविनाश कुमार के मुख्य सचिव बनने से बिहार के पैतृक गांव में जश्न का माहौल, बड़े भाई अमिताभ ठाकुर रहें है UP के कड़क IPS अधिकारी
'कांतारा चैप्टर 1' के बारे में
ऋषभ शेट्टी, जो न केवल फिल्म के नायक हैं, बल्कि लेखक और निर्देशक की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं, उनसे एक और सिनेमाई तमाशा पेश करने की उम्मीद है। प्रीक्वल के लिए उनके विजन ने उम्मीदों को आसमान छू लिया है, और फैंस यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि यह कहानी बड़े पैमाने पर कैसे सामने आती है।

स्कूल की बोर्ड मीटिंग में अचानक कपड़े उतारने लगी महिला… मचा हड़कंप; वीडियो वायरल
'कांतारा चैप्टर 1', गांधी जयंती और दशहरा के मौके पर, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी के अलावा, रुक्मिणी वसंत, जयराम, गुलशन देवैया भी अहम भूमिका में हैं। पावरफुल परफॉर्मेंस, शानदार विजुअल्स और इतिहास और आध्यात्मिकता के मिश्रण से बनी इस फिल्म कहानी लोगों के रोंगटे खड़े कर देने वाली है।

See also  ट्रेन के नीचे पहियों के पास लेटकर 290 किलोमीटर तक किया सफर; VIDEO वायरल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now