चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन को हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री ने कहा- इससे बड़ा दुःख कुछ हो नहीं सकता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 26, 2026

चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन को हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री ने कहा- इससे बड़ा दुःख कुछ हो नहीं सकता

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी विधायक चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन को श्रद्धांजलि देने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिलिंगगोड़ा पहुंचे। सरायकेला-खरसावां में चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा में वीर सोरेन का अंतिम संस्कार पूरे आदिवासी रीति-रिवाज के साथ किया गया।

 

झारखंड सरकार ने सारंडा अभयारण्य संबंधी आदेश पर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की, विधायक सरयू रॉय का दावा
जिलिंगगोड़ा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चंपाई सोरेन और बाबूलाल सोरेन को ढ़ांढस बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि इससे बड़े दुःख की बात क्या हो सकती है कि कोई अपने बेटे, कोई अपने पोते को कंधा दे। आज बड़ा ही मर्माहत करने वाला क्षण है यहां पर, घर का चिराग गुजर जाने का मलाल घर-परिवार को तो होता ही है और जो लोग जुड़े हुए रहते है वे भी मर्माहत रहते है। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल आदरणीय श्री चंपई सोरेन जी और पूरे परिवार को यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

See also  झारखंड में ED की रेड, वकील ने ईडी को मैनेज करने के नाम पर करोड़ों की ठगी की, जमीन दलाल, डीटीओ, पूर्व सीओ समेत कई आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now