बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में बच्चा समेत तीन की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 1, 2026

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में बच्चा समेत तीन की मौत

कैमूरः बिहार के कैमूर जिले में रविवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे-19 पर जमशेदपुर से वाराणसी जा रही बस और मोहनिया से सासाराम की ओर जा रही ट्रॉली ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में मासूम सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे।अचानक हुई जोरदार टक्कर से बस में चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। एक घायल यात्री ने बताया कि वे नींद में थे और झटके के साथ ही अफरा-तफरी मच गई।

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा

पटना में कुख्यात अमित का मरीन ड्राइव पर एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली
हादसे में मारे गए तीनों लोगों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतकों में एक मासूम बच्चा शामिल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी मृतक उत्तर प्रदेश के निवासी थे। पुलिस ने शवों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है और परिजनों को सूचना दी जा रही है।

See also  खूंटी में PLFI का उपद्रव, पुल निर्माण में लगी तीन गाड़ियों को लगाई आग

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव लंबे समय के बाद NSUI का दबदबा,शांतनु शेखर अध्यक्ष और खुशी कुमारी ने महासचिव पद पर कब्जा जमाया
पुलिस की शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और ड्राइवर की झपकी को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। NH-19 पर रात के समय वाहनों की आवाजाही अधिक होती है और कई बार ड्राइवर थकान के कारण सतर्कता खो बैठते हैं। हालांकि, पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और दोनों वाहनों के ड्राइवरों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है।स्थानीय निवासी पिंटू यादव ने बताया कि टक्कर की आवाज सुनकर वे दौड़कर पहुंचे और पुलिस को सूचना देते हुए फंसे हुए लोगों को निकालने में मदद की। ग्रामीणों और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से कई जानें बचाई जा सकी। हालांकि, इस हादसे ने एक बार फिर NH-19 पर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां ऐसे हादसे अक्सर होते रहते हैं।

See also  बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, कार-टैंकर की टक्कर में डॉक्टर की मौत, पत्नी और बेटे की स्थिति गंभीर

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now