खूंटीः प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया(PLFI) ने एक बार फिर से खूंटी में अपनी मौजूदगी का एहसास दियाला और पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दी है। बुधवार देर रात संगठन के उग्रवादियों ने डुगडुगिया स्थित मेसर्स नितेश शारदा क्रशर प्लांट में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की और प्लांट कर्मियों को 20 लाख रुपये की लेवी मांगने वाला एक धमकी भरा पत्र सौंपा।
एक करोड़ का इनामी नक्सल कमांडर गणेश उइके मारा गया, ओडिशा में सुरक्षाबलों को मिली सफलता
लेवी नहीं देने पर फौजी कार्रवाई करने की धमकी भी दी गई है। यह पत्र PLFI के जोनल सदस्य राजेश यादव के नाम से जारी किया गया है। सूत्रों के अनुसार, दिनेश गोप की गिरफ्तारी और संगठन से जुड़े कई कुख्यात उग्रवादियों के मारे जाने के बाद PLFI की गतिविधियां लगभग समाप्त मानी जा रही थीं, लेकिन इस ताजा वारदात ने संगठन की फिर से सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
गढ़वा में ज्वेलरी शॉप से 50 लाख की चोरी, सोना-चांदी, कैश के साथ CCTV का हार्डडिस्क भी ले उडे़ चोर
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी वरुण रजक और थाना प्रभारी मोहन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण किया और पीड़ित संचालक नितेश शारदा एवं कर्मचारियों के बयान पर FIR दर्ज की।
रांची में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत
डीएसपी वरुण रजक ने मीडिया से बातचीत में घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीएलएफआई की संलिप्तता स्पष्ट है। जांच के लिए एक विशेष टीम गठित कर दी गई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस फायरिंग और लेवी मांगने की घटना से क्षेत्र के क्रशर संचालकों और कारोबारियों में दहशत फैल गई है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और नक्सलियों की तलाश तेज कर दी गई है।




