- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

रांची में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत

रांची में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत

रांचीः राजधानी रांची के मोरहाबादी क्षेत्र अंतर्गत कुसुम विहार रोड नंबर 9 में बुधवार देर रात दो से तीन युवकों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग किए जाने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।फायरिंग की घटना के बाद लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए जबकि अपराधी मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, शाम करीब साढ़े छह बजे दो से तीन युवक कुसुम विहार रोड नंबर 9 पहुंचे और एक राशन दुकान को जबरन बंद कराने का दबाव बनाने लगे।

जामताड़ा में ज्वेलरी शॉप में लूटपाट, दुकानदार को मारी गोली
दुकानदार द्वारा दुकान बंद नहीं करने पर कुछ देर बाद युवकों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने की आवाज से पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया है।पुलिस ने बताया कि फायरिंग के बाद मौके से भाग निकले। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना से पहले अपराधियों की एक व्यक्ति से कहासुनी हुई थी और उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

See also  धोनी पहुंचे India-Germany का सेमीफ़ाइनल देखने,आख़िरी क्वार्टर तक 1-1 की बराबरी,सलीमा टेटे को पीला कार्ड

झारखंड में तीन दिनों तक चलेगी शीतलहर, रांची समेत 17 जिलों में अलर्ट जारी, कांके में पहाड़ों जैसी ठंड, शिमला से भी नीचे गया तापमान
घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी और बरियातू थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ की और यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग किसने और किस कारण की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now