डेस्कः कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में दिल दहलाने वाला सड़क हादसा हुआ है। चित्रदुर्ग जिले के हिरियूक ताहुक में नेशनल हाईवे पर गोरलट्टू गांव में लॉरी और बस के बीच हुई जोरदार टक्कर में 17 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई है। दरअसल, एक ट्रक और प्राइवेट स्लीपर बस में इतनी जोरदार टक्कर हुई कि देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई और इस दौरान उसमें मौजूद 17 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
बिहार में ठंड से राहत नहीं, मौसम विभाग ने 29 दिसंबर तक के लिए जारी की चेतावनी
चित्रदुर्ग जिले के नेशनल हाईवे-48 पर गोरलाथु क्रॉस के पास पर बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने डिवाइडर पार कर सामने से आ रही स्लीपर बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस में सड़क के बीचों बीच आग लग गई। यात्री जब तक कुछ समझ पाते तब तक बस धू-धू कर जलाने लगी। बताया जा रहा है कि ट्रक हीरियूर से बेंगलुरु और बस बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही थी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने की मुलाकात, झरिया मास्टर प्लान, रैयलों के मुआवजा एवं नौकरी पर हुई बातचीत
17 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत
हादसे में बस में सवार 17 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बाकी कई घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया है। हीरियूर ग्रामीण थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। बस में 15 महिलाएं और 14 पुरुष यात्रा कर रहे थे।
तेजस्वी यादव कुख्यात अपराधी के साथ घूम रहे हैं विदेश, JDU ने हिस्ट्रीशीटर रमीज और देवा गुप्ता को लेकर DGP से की शिकायत
बस में सवार थे 29 यात्री
बताया जाता है कि बस की कुल 32 सीटों पर 29 यात्री सवार थे। हादसे के दौरान बस चालक, कंडक्टर और कुछ यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। सड़क हादसे में लॉरी चालाक कुलदीप की भी मौत हो गई है। बेंगलुरु के रहने वाले गगन श्री- रश्मि और गोकर्ण के रहने वाले रक्षिता बस में ही यात्रा कर रहे थे। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना के बाद नेशनल हाईवे-48 पर 30 किलोमीटर का जाम लग गया था।




