बिहार में ठंड से राहत नहीं, मौसम विभाग ने 29 दिसंबर तक के लिए जारी की चेतावनी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 25, 2025

बिहार में ठंड से राहत नहीं, मौसम विभाग ने 29 दिसंबर तक के लिए जारी की चेतावनी

पटनाः बिहार में सर्द हवाओं ने कनकनी बढ़ा दी है। बुधवार को पटना सहित आसपास इलाकों में धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से राहत मिली है।धूप निकलने के साथ पटना सहित अन्य जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना सहित बक्सर, छपरा, समस्तीपुर, वैशाली, मुंगेर, दरभंगा आदि शहरों के तापमान में वृद्धि हुई।पटना के अधिकतम तापमान में 24 घंटों के दौरान 4.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 20.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सिवान के (जीरादेई) में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

तेजस्वी यादव कुख्यात अपराधी के साथ घूम रहे हैं विदेश, JDU ने हिस्ट्रीशीटर रमीज और देवा गुप्ता को लेकर DGP से की शिकायत
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 29 दिसंबर तक प्रदेश में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान कोल्ड डे (शीत दिवस) जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है। कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री गिरावट के साथ एवं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे आने के कारण कोल्ड डे जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है।
तीन से चार दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं है। राजधानी के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री वृद्धि के साथ 13.0 डिग्री सेल्सियस एवं 9.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबौर (भागलपुर) में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।राजधानी में सात सौ मीटर सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई। राज्य का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस से 15.3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। प्रदेश में धूप निकलने के साथ पछुआ के कारण ठंड का प्रभाव रहेगा।

See also  बिहार में भीषण गर्मी, 44 डिग्री तक पहुंचा पारा, अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम

15 नीलगाय को बिहार में मारी गई गोली, किसानों की फसल बचाने की कवायद
प्रमुख शहरों का तापमान
पटना का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा। गया का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा।वहीं, भागलपुर का अधिकतम तापमान 17.0 और न्यूनतम 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरपुर का अधिकतम 16.2 और न्यूनतम 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now