डेस्कः दीपावली के बाद दिल्ली की हवा बेहद खतरनाक हो गई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा पटाखों पर लगी रोक हटने के बाद राजधानी में जमकर पटाखे फोड़े गए आतिशबाजी की गई। दिल्ली का AQI ‘खतरनाक’ श्रेणी में है। कई जगहों पर AQI 900 के पार पहुंच गया है। मंगलवार को सुबह 6 बजे चाणक्य प्लेस में AQI 979 पर पहुंच गया। जबकि नारायणा गांव में AQI 940 दर्ज किया गया। दिल्ली में लोगों के लिए सांस लेना भी अब दुभर हो गया है।दिल्ली और NCR में मौसम का माहौल पर्यावरण के लिए प्रतिकूल बना हुआ है। तेज़ हवा न चलने के चलते स्मॉग की स्थिति बनी रहेगी।
झामुमो-राजद के बीच कड़वाहट का असर! झारखंड पुलिस ने RJD उम्मीदवार को किया अरेस्ट, 21 साल पुराने मामले में हुई गिरफ्तारी
सोमवार रात बड़ी संख्या में लोगों ने पटाखे फोड़कर दिवाली मनाई, जिसके बाद मंगलवार सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता और बिगड़ गई। 37 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 34 में प्रदूषण का लेवल काफी बढ़ गया, जिन्हें ‘रेड जोन’ में शामिल किया गया है। दिवाली के बाद दिल्ली की हवा बेहद खराब हो गई है। वायु गुणवत्ता आज सुबह खतरनाक श्रेणी में पहुंच गई। सुबह 6 बजे शहर के लगभग सभी इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बहुत खतरनाक श्रेणी में दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक है।
हेमंत सरकार के मंत्री ने RJD और कांग्रेस को कहा धुर्त और धोखेबाज, बिहार विधानसभा चुनाव में JMM ने उम्मीदवार नहीं उतारे
सबसे ज्यादा AQI चाणक्य प्लेस में रिकॉर्ड किया गया, जहां 979 तक AQI पहुंच गया। नारायणा गांव का AQI 940, तिगड़ी एक्सटेंशन का 928, नीति बाग का 768, सोअमी नगर नॉर्थ का 741, पॉकेट A सेक्टर 13 का 769, ईस्ट पटेल नगर का 618, रंजीत नगर का 609, पंजाबी बाग का 519 और हारी नगर में 518 रहा। इन सभी इलाकों में AQI सबसे बेहद खराब श्रेणी में रहा। वहीं वजीरपुर, जहांगीरपुरी और बवाना में AQI लेवल 400 के पार है। जहां वजीरपुर का AQI 408, जहांगीरपुरी का 401 और बवाना का 417 AQI रिकॉर्ड किया गया, जो गंभीर श्रेणी में है।
अनंत सिंह को पीट कर भगाया था, सूरजभान नंबर वन डॉन,सम्राट चौधरी हत्या के आरोपी- आरके सिंह का दीपावली धमाका, कहा- अपना वोट नोटा को दें
इन इलाकों में 350 के पार पहुंचा AQI
वहीं विवेक विहार में 361, सोनिया विहार में 356, एनएसआईटी द्वारका में 387, पंजाबी बाग में 375, पुसा में 351, ओखला फेज-2 में 348, नॉर्थ कैंपस में 346, पटपड़गंज में 343, श्री अरविंदो मार्ग में 209, आर.के.पुरम में 371, रोहिणी में 366, शादीपुर में 390, सिरीफोर्ट में 314, मंदिर मार्ग में 328, मुंडका में 350, नजफगढ़ में 334, नरेला में 351, और नेहरू नगर में 365 AQI रिकॉर्ड किया गया।इसके अलावा दिलशाद गार्डन में AQI 340, ITO में 347, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 322, और लोधी रोड में 315, बुराड़ी क्रॉसिंग में 387, चांदनी चौक में 341, सीआरआरआई मथुरा रोड (CRRI Mathura Road) में 337, डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 347, द्वारका सेक्टर-8 में 338, अलीपुर में 312, आनंद विहार में 348, अशोक विहार में 386, आया नगर में 342 है।




