स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ होमगार्ड जवानों ने खोला मोर्चा, छठ पूजा के बाद आंदोलन करने का एलान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 21, 2025

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ होमगार्ड जवानों ने खोला मोर्चा, छठ पूजा के बाद आंदोलन करने का एलान

धनबादः झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की मुश्किलें छठ पूजा के बाद बढ़ने वाली हैं। कारण साफ है। राज्यभर के होमगार्ड जवानों मंत्री से नाराज हैं और उनके खिलाफ प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं।

झामुमो-राजद के बीच कड़वाहट का असर! झारखंड पुलिस ने RJD उम्मीदवार को किया अरेस्ट, 21 साल पुराने मामले में हुई गिरफ्तारी
यह प्रदर्शन छठ पूजा के बाद संभावित है। इसको लेकर झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने अपनी घोषणा कर दी है, हालांकि प्रदर्शन के तिथियों पर मंथन चल रहा है।विरोध का कारण राज्यभर के सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा के लिए होमगार्ड जवानों को तैनात करने की मांग है। आरोप है कि मंत्री के स्तर से निजी सुरक्षा गार्डों को यह काम सौंपा गया है।
एसोसिएशन के महामंत्री राजीव तिवारी ने कहा कि होमगार्ड जवानों के साथ स्वास्थ्य मंत्री नाइंसाफी कर रहे हैं। झारखंड में काफी संख्या में प्रशिक्षित होमगार्ड जवान उपलब्ध हैं। इसके बाद भी रिम्स रांची समेत अन्य बड़े अस्पतालों में निजी एजेंसी के सुरक्षा गार्ड को तैनात करने का कोई आचित्य नहीं बनता।

See also  धनबाद में पूर्व विवाद को लेकर दो गुटों के बीच झड़प, कुल्हाड़ी से हमला, इलाका तनावपूर्ण

हेमंत सरकार के मंत्री ने RJD और कांग्रेस को कहा धुर्त और धोखेबाज, बिहार विधानसभा चुनाव में JMM ने उम्मीदवार नहीं उतारे
उन्होंने बताया कि जब 2021 में आंदोलन हुआ था, उस वक्त धरना स्थल पर डॉ. इरफान अंसारी आए थे और वार्ता के दौरान जवानों को आश्वस्त किया था कि सभी होमगार्ड को ड्यूटी मिलेगी।जब यह स्वास्थ्य मंत्री बने तब से होमगार्ड जवानों को ड्यूटी से हटाने का काम कर रहे हैं। रिम्स में पहले भी निजी सुरक्षा कर्मी ड्यूटी करते थे। कार्य में लापरवाही के कारण ही उन्हें हटाकर होमगार्ड जवानों को ड्यूटी में लगाया गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now