अनंत सिंह को पीट कर भगाया था, सूरजभान नंबर वन डॉन,सम्राट चौधरी हत्या के आरोपी- आरके सिंह का दीपावली धमाका, कहा- अपना वोट नोटा को दें

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 20, 2025

अनंत सिंह को पीट कर भगाया था, सूरजभान नंबर वन डॉन,सम्राट चौधरी हत्या के आरोपी, - आरके सिंह का दीपावली धमाका, कहा- अपना वोट नोटा को दें

पटनाः पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता आरके सिंह ने दीपावली के मौके पर बधाई देते हुए बड़ा राजनीतिक बम फोड़ा है। पूर्व गृह सचिव रह चुके राज कुमार सिंह ने एक बार फिर बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमला बोला है। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव मेंं उतरे अलग-अलग पार्टियों के बाहुबली नेताओं को वोट नहीं करने की अपील जनता से की है। खास तौर पर अनंत सिंह और सम्राट चौधरी पर उन्होंने निशाना साधा है जो उनकी पार्टी और गठबंधन से जुड़े है। अनंत सिंह के बारे में उन्होंने कहा कि उपद्रव करने के लिए दौरान मोकामा से जेडीयू के उम्मीदवार और पूर्व विधायक अनंत सिंह को उन्होंने पीट कर भगाया था।

बिहार विधानसभा चुनाव में आज नामांकन का अंतिम दिन, JMM ने घोषित नहीं किया प्रत्याशी का नाम, कांग्रेस ने 60 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
आरके सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि सभी बिहार वासियो को मेरी ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाए। आप सभी सपरिवार स्वस्थ रहे सुखी रहे और खूब तरक्की करे ऐसी मेरी ईश्वर से कामना है।
अपने राज्य तथा परिवार का भविष्य तय करने का समय आ गया है। आपका मत तय करेगा बिहार का और हमलोगों के बाल बच्चों का भविष्य। यदि आप बिहार और अपने बच्चों का भविष्य उज्ज्वल देखना चाहते है तो मेरा निवेदन है की किसी भी अपराधिक पृष्ट्भूमि वाले अथवा भ्रष्ट व्यक्ति को वोट ना दे , भले ही वो आपके जाति का ही क्यों ना हो। यदि आपके सामने जितने प्रत्याशी है सभी भ्रष्ट या अपराधिक प्रक्रिति के है तो अपना वोट नोटा को दे दे।
यदि आप अपराधिक पृष्ट्भूमि अथवा भ्रष्ट को चुनियेगा तो अपराध और भ्रष्टाचार का बिहार में बोलबाला रहेगा और बिहार का कभी विकास नहीं होगा।
कुछ ज्वलंत उदाहरण मैं आप के सामने रख रहा हूँ।
1. मोकामा से NDA प्रत्याशी अनंत सिंह हैं – इनपर हत्या , नरसंहार तथा अपहरण जैसे गंभीर आरोप रहे है। जब मैं 1985 में पटना का जिलाधिकारी था तो यह व्यक्ति अपने भाई दिलीप सिंह और विवेका सिंह के साथ अनुमंडल के सामने उपद्रव कर रहा था तो मै पटना से वहा पहुंच कर उनको पीट कर भगाया था।
मोकामा से RJD प्रत्याशी सूरजभान सिंह की पत्नी हैं – सूरजभान सिंह खुद चुनाव नहीं लड़ सकते है अंतः अपने पत्नी के माध्यम से खड़े है। इनपर 2-3 राज्यों में ह्त्या इत्यदि के आरोप रहे है। जब मैं बिहार का गृह सचिव था तो यह बिहार क नं. 1 डॉन था तथा मैंने नालंदा के तत्कलिन आरक्षी अधीक्षक को किसी भी परिस्थिति में इनको गिरफ्तार करने का आदेश दिया था ।
2. नवादा से NDA प्रत्याशी राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी हैं – राजबल्लभ यादव बलात्कार जैसे जघन्य अपराध के लिये POCSO एक्ट के आरोपी है।और खुद चुनाव नहीं लड़ सकते है अंतः अपने पत्नी विभा देवीके माध्यम से चुनाव लड़ रहे है। सुनते है की लोगो ने गया के मंच पर प्रधानमंत्री जी को अँधेरे में रख कर उनसे राजबल्लभ यादव की पत्नी का माल्यापर्ण उनसे करा दिया।
3. रघुनाथपुर से RJD प्रत्याशी शाहबुद्दीन के बेटे ओसामा हैं – शाहबुद्दीन एक दुर्दांत अपराधी थे जिनपर ह्त्या के कई आरोप थे।

See also  होटल-रेस्टोरेंट-ढाबा चलाने वालों के लिए राहत की खबर, केंद्र सरकार ने कमर्शियल LPG का आवंटन बढ़ाकर 50 % किया,लेकिन शर्तें लागू

WhatsApp Image 2025 10 20 at 09.44.34 51ce38bf
4. तारापुर से NDA प्रत्याशी सम्राट चौधरी हैं – इनपर हत्या का आरोप और उम्र के सर्टिफिकेट फोर्जरी कर के बेल पर बाहर होने का आरोप एक पार्टी ने खुलेआम लगाया जिसका जवाब आज तक नहीं दे सके ।
5. जगदीशपुर (आरा) से NDA प्रत्याशी भगवन सिंह कुशवाहा हैं – ये इचरी में सात व्यक्तियों के नरसंहार के आरोपी रहे है।
6. सन्देश से NDA प्रत्याशी राधा चरण साह हैं- ये एक बालू माफिया हैं जो अभी हाल में ही जेल से छूटे है। ED की रेड के बाद 10 महीने जेल में रहे।
सन्देश (आरा) से RJD प्रत्याशी अरुण यादव के बेटे दीपु सिंह है – अरुण यादव POCSO एक्ट के आरोपी है। अंतः खुद चुनाव नहीं लड़ सकते है
इन लोगो को वोट करने से बेहतर होगा चुल्लू भर पानी में डूब मरना।
अपराधी और भ्रष्ट नेता जनता का खून चूस रहे हैं। उन्हें भगा कर ही हम अपने बिहार को रौशन कर सकते हैं।

See also  बाहुबली अनंत सिंह के आने से पार्टी नेता की छवि धूमिल हो सकती है.., JDU में छोटे सरकार पर मतभेद

WhatsApp Image 2025 10 20 at 09.45.05 8403f4d3

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now