झामुमो-राजद के बीच कड़वाहट का असर! झारखंड पुलिस ने RJD उम्मीदवार को किया अरेस्ट, 21 साल पुराने मामले में हुई गिरफ्तारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 21, 2025

डेस्कः बिहार विधानसभा चुनाव में जेएमएम अपने उम्मीदवार को उतार नहीं पाई। सीट शेयरिंग में जगह नहीं मिलने से नाराज जेएमएम ने बिहार चुनाव से खुद को अलग कर लिया है। गठबंधन नहीं होने से नाराज जेएमएम के नेता और राज्य सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने आरजेडी और कांग्रेस को धुर्त और धोखेबाज तक कह दिया। जेएमएम और आरजेडी के बीच जारी कड़वाहट के बीच झारखंड पुलिस के एक्शन ने सबको हैरान कर दिया है।

1200 675 25243442 thumbnail 16x9 rjd aspera

हेमंत सरकार के मंत्री ने RJD और कांग्रेस को कहा धुर्त और धोखेबाज, बिहार विधानसभा चुनाव में JMM ने उम्मीदवार नहीं उतारे
दरअसल, झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही महागठबंधन सरकार की पुलिस ने बिहार के सासाराम ने आरजेडी के उम्मीदवार को गिरफ्तार कर लिया। 21 साल पुराने मामले में सासाराम से आरजेडी उम्मीदवार सत्येंद्र साहु को नामांकन के ठीक बाद गढ़वा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सत्येंद्र साहु की गिरफ्तारी से राजनीतिक हलचल तेज हो गई और इस दौरान आरजेडी समर्थकों में आक्रोश देखने को मिला। सत्येंद्र साहु रोहतास के करगहर थाना क्षेत्र के रहने वाले है और उनपर कई आपराधिक मुकदमें दर्ज है।

See also  Video: चतरा के टंडवा में नदी का रौद्र रूप...बाइक सवार बहते-बहते बचा... मंदिर हुआ जलमग्न

68f6394a565fd rjd candidaterjd candidate 202940858 16x9 1

JMM नहीं लड़ेगी बिहार विधानसभा का चुनाव, पार्टी ने जारी नहीं की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट, नामांकन की समय सीमा हुई खत्म
सत्येंद्र साहु ने 2010 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था कुछ साल पहले उन्होंने अपनी पत्नी को नगर निगम सासाराम ने मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया था। इस बार आरजेडी ने वर्तमान विधायक राजेश गुप्ता का टिकट काटकर सत्येंद्र साह को अपना उम्मीदवार बनाया है। सोमवार को सत्येंद्र साह जैसे ही नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर बाहर निकले गढ़वा से आई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया, मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

तेजप्रताप यादव पर महुआ में FIR दर्ज, गाड़ी पर पुलिस का लोगो और नीली बत्ती लगाकर किया जा रहा था प्रचार
गढ़वा एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि सत्येंद्र साहु के खिलाफ 2004 में गढ़वा में एफआईआर दर्ज हुआ था। सत्येंद्र साहु कांड संख्या 320/2004 के आरोपी हैं। यह मुकदमा डकैती से जुड़ा हुआ है।एसडीपीओ ने बताया कि मामले में वारंट पहले से जारी था उन्हें गिरफ्तार किया गया है और गढ़वा लाया गया है।

See also  यूट्यूबर और BJP के पूर्व नेता मनीष कश्यप जन सुराज में शामिल, प्रशांत किशोर ने दिलाई सदस्यता
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now