सरायकेला में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर सात राउंड फायरिंग, कुख्यात अपराधी के शूटर को मारी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 3, 2026

पलामू JMP परिसर में गार्ड की गोली मारकर हत्या, तीन बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

सरायकेला-खरसावांः आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मांझी टोली में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प हुई। दोनों गुटों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद दहशत फैल गई। इस गोलीबारी में कुख्यात अपराधी कृष्णा गोप के करीबी माने जाने वाले शूटर आशीष दीप को निशाना बनाया गया। इस हमले में आशीष बाल-बाल बच गए लेकिन राजवीर सिंह उर्फ लालू गंभीर रूप से घायल हो गया।

ACB ने धनबाद में पूर्व सांसद के बॉडीगार्ड को किया गिरफ्तार, आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात किसी बात को लेकर दोनों गुटों में कहासुनी और धक्का मुक्की हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने हथियार निकाल लिया और आशीष दीप पर निशाना साधते हुए फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने एक के बाद एक सात राउंड फायरिंग की। फायरिंग शुरू होते ही आशीष दीप और राजवीर सिंह बाइक से भागने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान एक गोली राजवीर सिंह उर्फ लालू को जा लगी। घायल राजवीर को उसके साथियों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

See also  धनबाद में 785 दागी लोगों की सामूहिक परेड, अपराध से दूर रहने की दिलाई गई शपथ, पुलिस बनाएगी अपराधी एलबम

रांची में होली से पहले ताबड़तोड़ छापेमारी, जांच के लिए भेजे गए पनीर और मिठाइयों के सैंपल
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर खोखा बरामद कर लिया है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। हमले के पीछे आपसी वर्चस्व और पुराना विवाद माना जा रहा है। इस घटना के बाद मांझी टोला और आसपास में भय का माहौल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now