निशांत कुमार की राजनीति में होगी ग्रैंड एंट्री, नीतीश कुमार के बेटे का JDU से राज्यसभा भेजा जाना तय!

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 3, 2026

नीतीश कुमार के बेटे निशांत की सम्राट कैबिनेट में होगी एंट्री, JDU कोटे से 12 बनेंगे मंत्री

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में आने की चर्चा तेज है। जदयू नेता श्रवण कुमार ने पुष्टि की कि निशांत जल्द ही सक्रिय राजनीति में प्रवेश करेंगे, जिससे युवाओं की पुरानी इच्छा पूरी होगी।बिहार से राज्यसभा भेजने के लिए NDA गठबंधन ने अपनी लिस्ट लगभग फाइनल कर ली है। सूत्रों के मुताबिक BJP- शिवेश राम और पवन सिंह को मैदान में उतारेगी। जबकि RLM से उपेंद्र कुशवाहा मैदान में हैं। वहीं JDU से रामनाथ ठाकुर, निशांत कुमार का नाम फाइनल माना जा रहा है।
बिहार के मंत्री और JD(U) नेता श्रवण कुमार ने कहा है कि Nishant Kumar जल्द ही एक्टिव पॉलिटिक्स में आएंगे। यह कदम कई युवाओं की पुरानी इच्छा पूरी करेगा, जो उनसे पॉलिटिक्स में आने के लिए कह रहे थे।

धनबाद में वनांचल एक्सप्रेस की थर्ड AC बोगी में युवती से छेड़खानी, आरोपी फरार
समाचार एजेंसी PTI से बातचीत में श्रवण कुमार ने कहा, “होली के मौके पर मैं यह बताना चाहता हूं कि निशांत कुमार के नाम पर पूरे राज्य में लंबे समय से चर्चा हो रही है। वह जल्द ही एक्टिव पॉलिटिक्स में आएंगे। यह कदम कई युवाओं की पुरानी इच्छा पूरी करेगा, जो उनसे पॉलिटिक्स में आने के लिए कह रहे थे। मैं उनके पॉलिटिकल सफर में आगे बढ़ने के लिए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।”

See also  गठबंधन के लिए तेजस्वी यादव के घर ढोल लेकर पहुंच गए ओवैसी के नेता, 6 सीटें मांगीं

ACB ने धनबाद में पूर्व सांसद के बॉडीगार्ड को किया गिरफ्तार, आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई
श्रवण कुमार के बाद अब जदयू के तमाम नेताओं के बयान आ रहे हैं और वे नीतीश कुमार के इस कदम से बेहद खुश हैं। जेडीयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, “हम लंबे समय से कह रहे थे। वे किसी भी भूमिका में सक्रिय राजनीति में आएं। वे पढ़े लिखे हैं, इंजीनियर हैं और नीतीश कुमार की सच्ची फोटोकॉपी हैं। वह कार्यकर्ताओं की डिमांड पर सक्रिय राजनीति में आ रहे हैं। पार्टी का नीतीश कुमार पर दबाव था। चुनाव से पहले ही लोगों की मांग थी। ये पार्टी को होली का बड़ा तोहफा है।”

See also  बिहार का सीएम जनता तय करेगी; तेजस्वी यादव के चेहरे पर कांग्रेस तैयार नहीं

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now