होलिका दहन में पिस्टल लहराने पर JDU के पूर्व विधायक गोपाल मंडल पर FIR ,विवादों से रहा है पुराना नाता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 3, 2026

होलिका दहन में पिस्टल लहराने पर JDU के पूर्व विधायक गोपाल मंडल पर FIR ,विवादों से रहा है पुराना नाता

भागलपुर: होलिका दहन के दौरान भागलपुर में सार्वजनिक स्थल पर पिस्टल लहराने के मामले में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रहे नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई भागलपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने के बाद पुलिस सतर्क हो गई। वीडियो में देखा गया कि होली के अवसर पर आयोजित होलिका दहन कार्यक्रम में गोपाल मंडल हाथ में पिस्टल लेकर सार्वजनिक स्थल पर घूमते नजर आए।

Nitin Nabin और Shivesh Kumar बिहार से जाएंगे राज्यसभा, उपेंद्र कुशवाहा की छुट्टी तय,देखें फुल लिस्ट
होलिका दहन में पिस्टल लहराने पर पूर्व विधायक पर FIR
पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की सतत निगरानी की जा रही है। इसी दौरान यह वीडियो संज्ञान में आया। प्रारंभिक जांच में यह कृत्य सार्वजनिक रूप से आग्नेयास्त्र प्रदर्शन की श्रेणी में पाया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए बरारी थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस ने मामले को ‘पब्लिक डिस्प्ले ऑफ आर्म्स’ से जुड़ा संभावित उल्लंघन मानते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें संबंधित आग्नेयास्त्र की जब्ती, लाइसेंस की वैधता की जांच और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला शस्त्र दंडाधिकारी को औपचारिक प्रतिवेदन भेजा गया है।

See also  जयराम महतो ने छापेमारी कर कोयला लदे ट्रकों को रोका, पुलिस वालों के छूटे पसीनें, कहा-लूट की छूट नहीं दी जाएगी

निशांत कुमार की राजनीति में होगी ग्रैंड एंट्री, नीतीश कुमार के बेटे का JDU से राज्यसभा भेजा जाना तय!
पुल‍िस जांच कर रही है
पुलिस ने कहा कि मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी परिस्थिति में सार्वजनिक रूप से हथियार का प्रदर्शन न करें। पुलिस ने यह भी कहा कि कानून और सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now