दुमकाः सीबीआई की टीम ने दुमका के गिलानपाड़ा मोहल्ले स्थित मोहम्मद कासिब के पैतृक आवास पर छापेमारी की। मोहम्मद कासिब वर्तमान में ओडिशा के भुवनेश्वर में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। उनके खिलाफ भुवनेश्वर में आये से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज है।
जामताड़ा में ज्वेलरी शॉप में लूटपाट, दुकानदार को मारी गोली
इसी मामले के तहत सीबीआई ने एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की। धनबाद से पहुंची सीबीआई की चार सदस्यीय टीम ने गिलानपाड़ा स्थित घर में करीब चार घंटे तक तलाशी ली। कर्द अहम दस्तावेज भी जब्त किये। छापेमारी के बाद टीम वापस लौट गई। हालांकि छापेमारी को लेकर सीबीआई की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है। छापेमारी के घटना को लेकर परिजनों ने भी चुप्पी साध ली है।



