जामताड़ा में ज्वेलरी शॉप में लूटपाट, दुकानदार को मारी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 24, 2025

जामताड़ा में ज्वेलरी शॉप में लूटपाट, दुकानदार को मारी गोली

जामताड़ाः बुधवार की शाम जामताड़ा जिले के एक ज्वेलरी शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट की। इस दौरान अपराधियों ने गोली मारकर दुकानदार को जख्मी कर दिया और सोना-चांदी लेकर फरार हो गए।घटना के बाद बाजार में अफरा तफरी का माहौल हो गया है और लोगों में दहशत फैल गई। जिसके बाद बाजार के सारे दुकान बंद कर दिए गए हैं।

रांची के CRPF इंस्पेक्टर बिप्लव विश्वास ने KBC में जीते एक करोड़ रुपये, अमिताभ बच्चन के साथ करेंगे डिनर
नाकाबपोश अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान में की लूटपाट
जामताड़ा सदर थाना क्षेत्र के बाजार में सरेआम अपराधियों ने एक ज्वेलरी दुकान में हथियार के बल पर लूटपाट की। घटना बुधवार शाम करीब 6 बजे की है। उस समय बाजार में काफी चहल-पहल का माहौल था। अचानक चार की संख्या में दो मोटरसाइकिल में नकाबपोश अपराधी आते हैं और फायरिंग कर ज्वेलरी दुकान से जेवर लेकर फरार हो जाते हैं।
घटना के बाद बाजार में दहशत
घटना के बाद से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सभी दुकानदारों ने अपने-अपने दुकान बंद कर दिए हैं। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन से अविलंब अपराधियों को पकड़ने एवं उन पर पर लगाम लगाने की मांग की। आंदोलन करने की चेतावनी दी है। चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि सरेआम इस तरह की घटना पुलिस प्रशासन और व्यवसायियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है।

See also  Ramgarh Road Accident : हेमंत सोरेन, कल्पना और बाबूलाल समेत कई नेताओं ने जताया शोक, बड़ा सवाल कैसे खुला था स्कूल ? हादसे का जिम्मेदार कौन ?

झारखंड में आठवीं क्लास का पेपर हुआ लीक, Youtube पर मौजूद थे सवाल और जवाब
जख्मी दुकानदार को इलाज के लिए पश्चिम बंगाल रेफर
अपराधियों के गोली से जख्मी दुकानदार का नाम अमन बर्मन बताया गया है। जिसकी हालत काफी नाजुक है। स्थानीय चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पर जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं। एसपी ने बताया कि लूट की घटना घटी है। गोली से एक व्यक्ति घायल है। एसपी ने बताया कि पूरे जिला में चेकनाका कर दिया गया है। अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now