रांचीः : झारखंड स्टेट फूड कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSFC) के कडरू-2 गोदाम प्रबंधक के प्रभार से नीरज कुमार त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया है।रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने मंत्री खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले बन्ना गुप्ता के औचक निरीक्षण के क्रम में पाई गई अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद ज़िला आपूर्ति पदाधिकारी ने नीरज कुमार त्रिपाठी को गोदाम प्रबंधक के प्रभार से निलंबित कर दिया।
नीरज कुमार त्रिपाठी सस्पेंड
नीरज कुमार त्रिपाठी रातू में जनसेवक के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें झारखंड स्टेट फूड कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSFC) के कडरू-2 गोदाम प्रबंधक का प्रभार दिया गया था। बन्ना गुप्ता के औचक निरीक्षण के क्रम में गोदाम में कई प्रकार की अनियमितता पायी गयी। चीनी, चना दाल के स्टॉक में कमी पाई गई। साथ ही गोदाम का रख-रखाव भी सही नहीं पाया गया था।
अनाज के रख-रखाव में भारी कमी
झारखंड खाद्य निगम के अनाज के भंडार कडरू में बन्ना गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया था । जिससे कि अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया । ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को जब मंत्री के आने की सूचना मिली तो भागते हुए एफसीआई गोदाम पहुंचे, जहां विभाग के मंत्री को सामने देख उनके हाथ-पांव फूलने लगे थे्। ।अनाज के आसपास में गंदगी देख मंत्री बन्ना गुप्ता भड़क गए वहीं संबंधित लोगों को जमकर फटकार लगाई उन्होंने कहा कि अनाज की बोरियों का वजन कराया गया जहां कई बोरियों में अनाज की मात्रा कम मिली । उन्होंने कहा कि इसके लिए जो भी जिम्मेवार दोषी है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा ।
सरयू राय ने हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से की मुलाकात, निकाले जा रहे है सियासी मायने





