झारखंड में जल्दी विधानसभा चुनाव की आहट, चुनाव आयोग ने कर ली है तैयारियां

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 11, 2024

ECI team

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग की टीम ने दौरा किया तो इस पर चर्चा जोर पकड़ने लगी  की  चुनाव तय वक्त से पहले हो सकते हैं। महाराट्र औऱ हरियाणा के साथ झारखंड में भी चुनाव कराए जा सकते हैं ।  भारत निर्वाचन आयोग के वरीय उप निर्वाचन आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा एवं नितेश व्यास ने मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को लेकर झारखण्ड राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार तथा सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

जिस सोसाइटी में 500 वोटर्स वहां पोलिंग बूथ

सीनियर डीईसी नितेश व्यास ने कहा कि राज्य के शहरी क्षेत्रों के वैसी हॉउसिंग सोसाईटी जहां 500 से अधिक मतदाता हैं, वहां भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों के अनुरूप सोसाईटी के अंदर ही नया मतदान केंद्र बनाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम जितना दक्षतापूर्वक और त्रुटि रहित होगा, मतदान प्रतिशत उतना ही बेहतर होगा।

See also  लोहरदगा में कुछ ही देर में शुरू होगी मतों की गिनती, पोस्टल बैलेट से थोड़ी देर में खुलेगा मतों का राज, कौन पहनेगा ताज

ECI team

पुराने वोटर्स कार्ड के जरिए नए कार्ड दिए जाएंगें

 बैठक में सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों द्वारा अपने जिले में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम सम्बन्धी गतिविधियों एवं अब तक की प्रगति का पीपीटी के माध्यम से विस्तृत प्रस्तुतिकरण किया गया।  इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग से आये पदाधिकारियों द्वारा राज्य में चल रहे द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में मतदाता सूची के अद्यतनीकरण, घर-घर सत्यापन, डिजिटाइजेशन, पुराने लेमिनेटेड मतदाता पहचान पत्र के नवीनीकरण, पहचान पत्रों के वितरण, मतदान केंद्रों पर आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं, जन शिकायतों के निस्तारण की स्थिति एवं लोकसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत जैसे विषयों पर विस्तृत रूप से समीक्षा की एवं जरूरी दिशा निर्देश दिए।

महिलाओं,युवाओं और दिव्यांगों पर खास ध्यान

बैठक में निदेशित किया गया कि सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी युवाओं, दिव्यांगजनों, महिलाओं, पीवीटीजी आदि वर्गों को मतदाता सूची में पंजीकृत करवाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाकर समावेशी मतदाता सूची बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास करें । साथ ही विश्वविद्यालयों व कॉलेजों के शत-प्रतिशत छात्रों का मतदाता सूची में पंजीकरण करवाने को लेकर सभी जिले प्रभावी पहल करें। आयोग के वरीय पदाधिकारियों कि ओर से बीएलओ एवं मतदाताओं के बीच समन्वय बढ़ाने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। 

See also  माइकल एस राज को बनाया गया झारखंड पुलिस का प्रवक्ता, DGP अनुराग गुप्ता ने दी जिम्मेदारी

बैठक में शामिल रहे वरिष्ठ अधिकारी

इस बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव अरविंद आनंद, झारखण्ड के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा सहित राज्य के सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

   

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now