रांचीः आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से जुड़े केस की एसीबी जांच कर रही है। इस मामले में रोज नए नए खुलासे हो रहे है। इस मामले की जांच के दौरान एसीबी को पता चला है कि निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता ने 2019 में में रांची के मेन रोड़ में एक कॉमर्शियल प्रॉपर्टी महज 26 लाख रुपए में खरीदी थी। जबकि संपत्ति की अनुमानित बाजार मूल्य करीब 1 करोड़ रुपये है। यह संपत्ति जतिन सहाय नामक व्यक्ति से खरीदी गई थी। जांच में पता चला है कि रजिस्ट्री में संपत्ति का मूल्य सर्कल रेट से भी कम दर्शाया गया है। एसीबी अब यह पता लगा रही है कि खरीद के समय संपत्ति का बाजार मूल्य क्या था और इसे इतने कम कीमत पर क्यों बेचा गया।
ED ने मल्टी लेबल मार्केटिंग घोटाले में चंद्रभूषण और प्रियंका सिंह को किया गिरफ्तार ,307 करोड़ के घोटाला मामले में पति-पत्नी से पूछताछ
जिस जतिन सहाय से ये संपत्ति खरीदी गई वो बैंक घोटाले में सीबीआई द्वारा आरोपित है। जतिन सहाय और नेक्सजेन के मालिक विनय कुमार सिंह दोनों FLORENCE HEALTH CARE AND RESEARCH CENTER नाम कंपनी के निदेशक हैं। जांच में पाया गया है कि विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता ने फिरायालाल कंपाउंड में एक व्यवसायिक भवन खरीदा है। इसे 2019 में खरीदा गया है। इस व्यवसायिक भवन की खरीद के लिए कुल 26 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। जबकि इस संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए 95 हजार रुपये का भुगतान स्टांप ड्यूटी के रूप में किया गया है।
BSL के GM कौस्तुभ बसु दुष्कर्म केस में गिरफ्तार, बोकारो से छत्तीसगढ़ ले गई पुलिस
रजिस्ट्री में संपत्ति का मूल्य सर्कल रेट से कम दिखाये जाने के संदेह की नजर से देखा जा रहा है। इस संपत्ति की खरीद जतिन सहाय नाम के व्यक्ति से की गयी है। जतिन सहाय 5.33 करोड़ रुपये की बैंक जालसाजी में सीबीआई द्वारा आरोपित है। बैंक ऑफ इंडिया ने इस जालसाजी के मामले की शिकायत सीबीआई से की थी।
बर्ड हिट से बड़ा हादसा टलाः हैदराबाद-रांची फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग, 180 यात्री सुरक्षित
इस शिकायत के आधार पर सीबीआई द्वारा जांच के बाद जतिन सहाय सहित 10 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया जा चुका है। आरोपित लोगों में बैंक अधिकारी, वैलुअर सहित अन्य लोग शामिल हैं। जांच में पाया गया है कि बैंक जालसाजी में आरोपित जतिन सहाय NEXGEN के विनय सिंह के बीच व्यापारिक संबंध रहा है। दोनों ही व्यक्ति FLORENCE HEALTH CARE AND RESEARCH CENTER में निदेशक रहे हैं।
झारखंड के आठ जिलों में छायेगा घना कोहरा, चलेगी शीतलहर, बढ़ी कनकनी
Ministry Of Corporate Affair के आंकड़ों से इस बात की भी जानकारी मिलती है कि विनय सिंह का संबंध कई कंपनियों से है। इन कंपनियों में DIARA MOTORS LLP, JAI MATA DI ROAD CONSTRUCTION, DIARA AUTOMOTIVES और NEXGEN SOLUTION TECHNOLOGIES का नाम शामिल है।




