डेस्कः बिहार में इन दिनों ट्रेन में लूटपात की घटनाओं में काफी तेजी आ गई है। यात्रियों की सुरक्षा जिनके जिम्मे में वो आराम से सोते रहते है और अपराधी लूटपाट कर फरार हो जाते है। भुवनेश्वर-आनंद विहार दुरंतो के बाद अब पूर्वांचल एक्सप्रेस में लूटताट की घटना हुई है। आश्चर्य ये है कि जब यात्री अपने साथ हुई लूटपाट की घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराने मुजफ्फरपुर जीआरपी के पास जाते है तो उन्हे डांट-फटकार कर भगा दिया जाता है।
बिहार में ‘मामा’ कहने पर 12 साल के बच्चे को पुलिस ने बेरहमी पीटा, अस्पताल में चल रहा है इलाज
हावड़ा से गोरखपुर जा रही पूर्वांचल एक्सप्रेस में वैक्यूम कर अपराधियों ने आधा दर्जन यात्रियों से लूटपाट की। घटना समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के ढोली स्टेशन के पास की है। यात्री एकजुट होते तबतक चार-पांच अपराधी ट्रेन से उतरकर भाग निकले। कई यात्रियों से नकदी और दो से मोबाइल लूटा गया है।
जमशेदपुर में बाढ़ के पानी में मुखिया के बेटे ने लगाई छलांग, तेज धार में तीन किलोमीटर तक बहता रहा, पेड़ पकड़कर बचाई जान
ट्रेन के मुजफ्फरपुर पहुंचने पर जीआरपी में शिकायत करने पहुंचे यात्रियों को डांट फटकार कर भगा दिया गया। इसके बाद कुछ यात्रियों ने रेल मदद पर इसकी शिकायत की। साथ ही पुलिस मुख्यालय को पत्र भेज जानकारी दी है। मामले की जांच के लिए रेल एसपी वीणा कुमारी ने डीआईयू गठित करते हुए रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने बताया कि रेल थानेदार रंजीत कुमार से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
8 घंटे पहले तैयार होगा रेलवे का चार्ट, 1 जुलाई से तत्काल टिकट के लिए बन गया है नया नियम…जानिए
25 मिनट से अधिक देरी तक रुकी रही ट्रेन
मुख्यालय से भेजे गए पत्र में यात्रियों ने कहा है कि ढोली स्टेशन के आउटर पर पूर्वांचल एक्सप्रेस शनिवार रात तीन बजे 25 मिनट तक ट्रेन रुकी रही। अपराधियों ने वैक्यूम कर वारदात को अंजाम दिया, लेकिन कोई सुरक्षाकर्मी नहीं पहुंचा। जब यात्री उग्र हुए तो सुरक्षाकर्मी पहुंचे व वैक्यूम ठीक कर ट्रेन आगे बढ़ाई गई। यात्रियों ने आरोप लगाया कि रेल थाने पर उनसे आवेदन नहीं लिया गया।




