- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

बिहार में ‘मामा’ कहने पर 12 साल के बच्चे को पुलिस ने बेरहमी पीटा, अस्पताल में चल रहा है इलाज

बिहार में 'मामा' कहने पर 12 साल के बच्चे को पुलिस ने बेरहमी पीटा, अस्पताल में चल रहा है इलाज

डेस्कः बिहार के बेतिया से पुलिस की बर्बरता का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने 12 साल के बच्चे की सिर्फ इसलिए पिटाई कर दी कि उसने पुलिस को मामा कहा। पुलिस की पिटाई से बच्चा बेहोश हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चे के पिता ने इस मामले में डीआईजी से शिकायत कर इंसाफ की मांगी की है।

जमशेदपुर में बाढ़ के पानी में मुखिया के बेटे ने लगाई छलांग, तेज धार में तीन किलोमीटर तक बहता रहा, पेड़ पकड़कर बचाई जान
घटना मटियरिया थाना क्षेत्र के शेरहवा भुस्की गांव की है। गोलू कुमार नाम का बच्चा खेत में रोपनी का काम कराकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उसका ट्रैक्टर ड्राइवर उससे कुछ दूर आगे निकल गया। गोलू ने हंसते हुए आवाज लगाई ‘मामा-मामा’। लेकिन दुर्भाग्य से उसी वक्त पुलिस की एक जीप पीछे से आ रही थी।

बिहार में रविवार की छुट्टी मनाने गए पर्यटक वॉटरफॉल में फंसे, ऐसे बची सैलानियों की जांच
जीप में सवार पुलिसकर्मियों ने यह मान लिया कि बच्चा उन्हें चिढ़ा रहा है। इसके बाद जीप से उतरकर ASI इंद्रदेव यादव और अन्य पुलिसकर्मी गोलू पर टूट पड़े। गोलू बार-बार हाथ जोड़कर सफाई देता रहा कि वह ट्रैक्टर चालक को मामा कह रहा था, न कि पुलिस को। लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीट-पीटकर गोलू को अधमरा कर दिया गया।

See also  बिहार के किशनगंज में विजलेंस की बड़ी कार्रवाई, राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान ढ़ाई लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

श्रावणी मेला में इस बार श्रद्धालुओं को तय करनी होगी अधिक दूरी, देवघर से बासुकीनाथ पहुंचने के रास्ता बदलेगा
उसके शरीर पर चोट के गंभीर निशान हैं. गोलू के पिता मुन्ना पटेल ने DIG को लिखित शिकायत देते हुए कहा, क्या अब बिहार में मामा कहना भी अपराध हो गया है? मेरे बेटे को सिर्फ एक शब्द बोलने की इतनी बड़ी सजा मिली। घटना के बाद इलाके में गुस्से का माहौल है।ग्रामीणों ने पुलिस की इस बर्बरता के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी दी है। फिलहाल मामला जांच के दायरे में है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now