अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के घर देर रात तक चली छापेमारी, बालू कारोबारी के भाई को ED ले गई अपने साथ, CA के पास से 15 लाख कैश बरामद

अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के घर देर रात तक चली छापेमारी, बालू कारोबारी के भाई को ED ले गई अपने साथ, CA के पास से 15 लाख कैश बरामद

रांचीः बड़कागांव से कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके पिता योगेंद्र साव से जुड़े उनके करीबियों के आठ ठिकानों पर ईडी ने शुक्रवार की सुबह छापेमारी शुरू की थी। ईडी की रेड शुक्रवार देर रात तक चलती रही। अंबा के भाई अंकित राज के हजारीबाग बाडम बाजार निवासी सीएम बादल गोयल के आवास और कार्यालय से 15 लाख रुपये कैश ईडी ने जब्त किया।

jh haz 02 ed ca wkt jh10035 04072025121807 0407f 1751611687 791 scaled

अंबा प्रसाद के करीबियों के घर ED की दबिश, रांची सहित कई ठिकानों पर चल रही है छापेमारी
ईडी ने बड़कागांव में योगेंद्र साव के आवास, बेटा अंकित राज के आवास, बालू कारोबारी मनोज दांगी, हजारीबाग में पेट्रोल पंप कारोबारी प्रेम सिंह, कटकमदाग में प्रखंड प्रमुख विनीता कुमारी, अंबा के आवास समाधान भवन, बड़कागांव में मंटू सोनी के घर, शिबडीह निवासी आजसू के प्रखंड सचिव मनोज दांगी, बालू कारोबारी पंचम कुमार और रांची के सुखदेवनगर स्थित अंबा के पीए संजीव साव के आवास पर छापेमारी की गई। ईडी ने कुल 16 मामलों के आधार पर इसीआइआर दर्ज किया है, जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी।

jh haz 01 a raid wkt jh10035 04072025103229 0407f 1751605349 763 scaled

बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका की पटना में गोली मारकर हत्या, बेटे की 7 साल पहले हो चुकी है हत्या
ईडी को आशंका है कि पेट्रोल पंप के मालिक प्रेम सिंह के साथ अंबा के परिजनों का व्यापारिक संबंध है। प्रेम सिंह का संबंध कोयला के कारोबार से भी बताया जा रहा है। सीए बादम गोयल जीएसटी कंसल्टेंट के रूम में भी काम करते हैं, कार्रवाई के दौरान बालू कारोबारी पंचम के भाई नितेश कुमार को लेकर ईडी के अधिकारी हजारीबाग चले गये। इससे पहले ईडी ने अंबा प्रसाद और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर 18 मार्च 2024 को छापा मारा था। छानेमारी में मिले दस्तावेज और पूछताछ के बाद मिली अहम जानकारियों के आधार पर ईडी ने दूसरी बार छापेमारी की है। छापेमारी में कई दस्तावेज ईडी के हाथ लगे है।

jh haz 01 a raid wkt jh10035 04072025103229 0407f 1751605349 125

झारखंड के बड़े मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में अंधेरे में हुआ घायलों का इलाज, मोबाइल लाइट की ली गई मदद, टेक्नीशियन फोन पर रहा व्यस्त
ईडी ने अपने इसीआइआर में 16 केसों को किया शामिल
ईडी ने इसीआइआर में अंबा व पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज 16 मामलों को शामिल किया है। थाने में दर्ज प्राथमिकी में रंगदारी, जमीन कब्जा, एनटीपीसी के काम को बाधित करने, बालू गाड़ी को छुड़वाने, टाइगर ग्रुप नाम संगठन से साठगांठ, अंबा के भाई अंकित राज के खिलाफ बालू के अवैध खनन के आरोप आदि शामिल है। बालू के अवैध खनन और व्यापार के आरोप में ईडी ने वर्ष 2024 में अंकित राज के ठिकानों को भी छापेमारी के दायरे में शामिल किया था। इन ठिकानों से बालू के अवैध कारोबार से संबंधित दस्तावेज जब्त हुए थे। इसके अलावा ईडी ने अंकित राज के कार्यालय से नकद राशि भी जब्त की थी।

jh haz 01 a raid wkt jh10035 04072025103229 0407f 1751605349 438

बिहार में BJP जिलाध्यक्ष की गोद में बार बाला, ऐ मिसिर जी… गाने पर खूब हुई मस्ती, VIDEO हुआ वायरल
ईउी कार्रवाई की जानकारी मिलने के पर अंबा प्रसाद की मां पूर्व विधायक निर्मला देवी समाधान आवास सुबह सात बजे पहुंची। वह शाम 4.30 बजे तक वहीं रही। ईडी के अधिकारियों ने निर्मला देवी को एक पंचानामा थमाया और चले गये। इसमें पूर्व विधायक निर्मला देवी, ईडी के सहायक निदेशक प्रतीक और दो अन्य अधिकारियों के हस्ताक्षर हैं। बताया जाता है कि पूर्व विधायक अंबा प्रसाद अपने समाधान भवन बड़कागांव में दो-माह से नहीं आयी हैं।

सेना में जवान पिता ने बेटी के साथ 8 साल तक किया रेप, रांची में थाना पहुंच सुनाई खौफनाक आपबीती
आरोपियों के नाम और लगाये गये आरोप
अंबा प्रसाद व अन्य- जालसाजी व धोखाधड़ी
योगेंद्र साव, निर्मला देवी- हिंसक भीड़ का नेतृत्व करना
योगेंद्र साव, निर्मला देवी- एनटीपीसी की माइनिंग में अवरोध पैदा करना
योगेंद्र साव- प्रतिबिंधित संगठन से संबंध होना
योगेंद्र साव, निर्मला देवी व अन्य- पुलिस पर हमला करना
योगेंद्र साव, निर्मला देवी व अन्य- हिंसक भीड़ का नेतृत्व करना
योगेंद्र साव, निर्मला देवी व अन्य- प्रशासनिक अधिकारी को धमकी देना
योगेंद्र साव, पवन साव व राजकुमार गुप्ता-झारखंड टाइगर ग्रुप बनाना
योगेंद्र साव और अन्य- रंगदारी
अंकित राज- बालू का अवैध खनन
योगेंद्र साव-जेल में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now