सचिन तेंदुलकर ने परिवार संग पीएम मोदी से की मुलाकात, अर्जुन-सानिया की शादी के लिए दिया निमंत्रण

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 10, 2026

arjun sania weeding

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पूरे परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की ।  सचिन ने पीएम मोदी को अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया की शादी के लिए निमंत्रण दिया । इस मौके पर सचिन की पत्नी अंजलि, बेटे अर्जुन, बेटी सारा और अर्जुन की मंगेतर सानिया भी मौजूद रहीं।

इस मुलाकात ने उस चर्चा को भी विराम दे दिया, जो बीते कुछ समय से अर्जुन और सानिया की शादी को लेकर चल रही थी। माना जा रहा है कि सचिन तेंदुलकर ने पहली बार सार्वजनिक रूप से इस रिश्ते पर मुहर लगाकर अटकलों को खत्म कर दिया है।

सचिन तेंदुलकर ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर खुद साझा की है और बेटे की शादी की जानकारी सार्वजनिकी की । हांलाकि शादी की तारीख अभी सार्वजनिक नहीं हुई है ।

सचिन तेंदुलकर ने सोनिया गांधी से भी मुलाकात की है। माना जा रहा है कि सोनिया गांधी को भी सचिन तेंदुलकर ने बेटे अर्जुन के विवाह का निमंत्रण दिया है । अर्जुन तेंदुलकर का जन्म 24 सितंबर 1999 को हुआ है और वे सत्ताइस साल के हैं ।

See also  पप्पू यादव की भांजी समेत चार की महाकुंभ से लौटने के दौरान सड़क हादसे में मौत, बहन को पकड़कर रोने लगे सांसद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now