‘फिजिकल रिलेशन बना लो, तुम्हें iPhone दूंगा.’ SBI के सर्विस मैनेजर ने महिलाकर्मी पर डाला हाथ, गंदी हरकत VIDEO में कैद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 5, 2025

SBI का मैनेजर और कर्मचारी हुआ गिरफ्तार, पाकुड़ के डुमरिया ब्रांच में डेढ़ करोड़ गबन का मामला

ऊना: ‘मुझसे फिजिकल रिलेशन बना लो, तुम्हें आईफोन दूंगा.’ अपनी जूनियर महिला कर्मचारी को मैनेजर ने कुछ इसी तरह का मैसेज भेजा था। वह लगातार दो महिला कर्मचारियों को यौन शोषण करते हुए शारीरिक संबध बनाने का दवाब बना रहा था। लेकिन महिला कर्मचारी ने आरोपी की उससे छेड़छाड़ करने की वीडियो भी बना ली।

मामला हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले का है। यहां पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सर्विस मैनेजर पर गंभीर आरोप लगे हैं। जानकारी के अनुसार, ऊना जिला के तहत एसबीआई की शाखा में कार्यरत सर्विस मैनेजर मंनिद्र कंवर पर दो महिला कर्मचारियों ने छेड़छाड़ करने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में अब पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ऊना जिले का ही रहने वाला है।

अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के घर देर रात तक चली छापेमारी, बालू कारोबारी के भाई को ED ले गई अपने साथ, CA के पास से 15 लाख कैश बरामद

See also  लोहरदगा बना झारखंड का नया फुटबॉल हब : लोहरदगा प्रीमियर लीग (LPL 2025) का भव्य शुभारंभ, विदेशी खिलाड़ियों ने बढ़ाया आकर्षण

पीड़ित महिला कर्मचारियों ने पुलिस को शिकायत में कहा कि आरोपी मैनेजर मंनिंद्र सिंह काफी समय से उन्हें शारीरिक संबंध बनाने के लिए दवाब बना रहा था और मैसेज भेजता था कि मेरे साथ रिलेशन बनाने पर वह उन्हें आईफोन देगा। एक कर्मचारी ने शिकायत में लिखा कि वह काफी समय से उसे माफ कर रही थी। लेकिन 2 जुलाई को आरोपी मैनेजर ने उसकी एक साथी के साथ गंदी हरकत की। इस दौरान उन्होंने फोन के कैमरे में यह हरकत कैद कर ली। यह वीडियो आरोपी की हरकतों को स्पष्ट रूप से उजागर करता है।

महिला कर्मचारियों ने साहस का परिचय देते हुए इस सर्विस मैनेजर की करतूत का वीडियो बना डाला और पुलिस को दी शिकायत के साथ ही उस वीडियो को भी पुलिस के हवाले कर दिया है। गौरतलब है कि भारतीय स्टेट बैंक में पिछले 4 सालों के दौरान जिला के भीतर दूसरी बार इस तरह का मामला सामने आ चुका है।

See also  तांत्रिक की बातों में आकर महिला ने अपनी मां को उतारा मौत के घाट, पिता की मौत में काले जादू का शक

ऊना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सर्विस मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारियों की शिकायत और वीडियो साक्ष्यों के आधार पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

सेना में जवान पिता ने बेटी के साथ 8 साल तक किया रेप, रांची में थाना पहुंच सुनाई खौफनाक आपबीती

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now