सेना में जवान पिता ने बेटी के साथ 8 साल तक किया रेप, रांची में थाना पहुंच सुनाई खौफनाक आपबीती

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 5, 2025

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

रांचीः झारखंड में रिश्ते को शर्मसार कर दिल दहला देने वाली दो घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना टाटीसिलवे की है तो दूसरी घटना बुढ़मू की है। एक में पिता ने तो दूसरे में चाचा ने नाबालिग बच्चियों को शिकार बनाया है। ऐसी वीभत्स घटनाएं न केवल सामाजिक ताने-बाने पर कुठाराघात करती हैं, बल्कि मानवता को भी कलंकित करती हैं। जिस उम्र में बच्चियों को भरोसा और वात्सल्य के सुकोमल स्पर्श की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है, उस समय ऐसी घटनाएं उनके भविष्य को ही संकट में डाल रही हैं।

रांची शहर से सटे टाटीसिलवे इलाके में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मामले में डरा-धमका कर बेटी के साथ आठ साल से अधिक समय तक रेप करने के आरोपी पिता अमरेंद्र कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर होटवार जेल भेज दिया। आरोपी पिता सेना में हवलदार है और अभी हरियाणा के हिसार में पदस्थापित हैं। वह कुछ दिन पहले छुट्टी पर घर लौटा था। इसके बाद हैवान ने पहले की तरह बेटी के साथ रेप किया।

इनकी गुंडागर्दी चलने नहीं देंगे, वोटर सत्यापन पर लालू की दहाड़; चुनाव आयोग पर बोला हमला

See also  शराब से सजी अलमारी ने भड़काई जस्टिस यशवंत वर्मा के घर में आग, कैश कांड में बड़ा खुलासा

मामले में 18 साल की बेटी हिम्मत जुटाकर टाटीसिलवे थाना पहुंची थी और उसके साथ पिता द्वारा दुष्कर्म किए जाने की जानकारी थानेदार सह पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सिन्हा को दी। पूछताछ के बाद पुलिस ने पीड़िता की लिखित शिकायत पर पोक्सो व बीएनएसएस की धाराओं के तहत अमेंद्र कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने छापामारी कर आरोपी पिता को उनके आवास से गिरफ्तार किया। इधर, पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच करायी। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

पति धमकाता था, इसलिए पत्नी विरोध नहीं करती थी

टाटीसिलवे के थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले की जानकारी युवती की मां को भी थी, लेकिन वह अपने पति के भय से कभी मुंह नहीं खोलती थी और न ही विरोध करती थी। बताया गया कि पत्नी जब भी बेटी के साथ कुकर्म करने को लेकर पति का सांकेतिक तौर पर विरोध करती थी तो वह मारपीट करता था और जान से मार डालने की धमकी देता था। इसके अलावा वह दाना-पानी बंद करने को लेकर धमकाता था।

झारखंड के बड़े मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में अंधेरे में हुआ घायलों का इलाज, मोबाइल लाइट की ली गई मदद, टेक्नीशियन फोन पर रहा व्यस्त

See also  जुबिन गर्ग की हुई थी हत्या, सिंगापुर में सिंगर की मौत पर हेमंता बिस्वा सरमा का बड़ा खुलासा

10 साल की उम्र से करने लगा था छेड़छाड़

पीड़िता की ओर से दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि जब वह चौथी कक्षा की छात्रा थी, उसी समय से पिता उसके शरीर के साथ छेड़छाड़ करते थे, उस समय पीड़िता की आयु दस वर्ष की थी। बाद में उन्होंने दुष्कर्म करना आरंभ कर दिया। इसके बाद से यह क्रम अभी भी जारी था। अभी पीड़िता की आयु 18 साल है और उसने 12 वीं की परीक्षा पास कर ली है।

पड़ोस में रहने वाले लोगों को भी नहीं थी खबर

बेटी के साथ एक पिता के द्वारा घिनौनी घटना को अंजाम देने की खबर पड़ोस में रहने वाले लोगों तक को नहीं थी। उन्होंने घटना से पूरी अनभिज्ञता जाहिर की। कहा कि किसी के घर के अंदर क्या हो रहा है, कैसे जान पाएंगे।

चाचा ने साढ़े तीन साल की भतीजी से किया रेप

थाना क्षेत्र में साढ़े तीन वर्ष की बच्ची से सगे चाचा द्वारा रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी चाचा 22 वर्षीय आकाश लोहरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात आकाश गांजा पीकर घर पहुंचा और अपने बिस्तर पर सो गया। वहीं घरवालों के सो जाने के बाद रात में आकाश ने गहरी नींद में सोई भतीजी को अपने बिस्तर पर ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के रोने की आवाज सुनकर माता-पिता उठे और उसे घायल अवस्था में रिम्स ले गए।

See also  गिरिडीह में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, आरएसईटीआई डायरेक्टर सह बैंक ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर को रिश्वत लेते पकड़ा

बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका की पटना में गोली मारकर हत्या, बेटे की 7 साल पहले हो चुकी है हत्या

वहीं रिम्स में बगैर प्राथमिकी के इलाज करने से इनकार करने पर ठाकुरगांव थाना में इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को रातू थाना क्षेत्र के मलमाड़ू चौक से धर दबोचा। रिम्स में बच्ची का इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत सामान्य है।

इससे तीन दिन पहले ही राजधानी के बरियातू इलाके में पिता और दो सगे भाइयों द्वारा नेत्रहीन लड़की को डरा-धमका कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। हालांकि, बरियातू पुलिस ने नाबालिग लड़की के पिता, मां और एक भाई को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, चौथा आरोपी फरार है। यह मामला तब सामने आया, जब नाबालिग ने अपनी आपबीती पड़ोस के एक व्यक्ति को बताई। मां न केवल इस अपराध पर मूकदर्शक बनी रही, बल्कि उसने पीड़िता का गर्भपात भी कराया, ताकि इस घृणित कृत्य को छिपाया जा सके।

कर्नाटक के इस जिले में अचानक से क्यों बढ़ने लगे हार्ट अटैक के मामले, 45 दिनों में 30 मौतों से सनसनी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now