अंबा प्रसाद के करीबियों के घर ED की दबिश, रांची सहित कई ठिकानों पर चल रही है छापेमारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 4, 2025

अंबा प्रसाद के करीबियों के घर ED की दबिश, रांची सहित कई ठिकानों पर चल रही है छापेमारी

रांचीः शुक्रवार की सुबह झारखंड में एक बार फिर से ईडी की दबिश हुई है। रांची, हजारीबाग और बड़कागांव सहित कई जगहों पर ईडी ने छापेमारी की है। पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से जुड़े हुए मामले को लेकर उनके करीबियों के घर ईडी ने छापेमारी की है। ईडी की एक टीम रांची के हरमू रोड स्थित किशोरगंज में और दूसरी टीम हजारीबाग के बड़कागांव में छापेमारी कर रही है

’24 घंटे के अंदर मार डालूंगा’, झारखंड के मंत्री को जान से मारने की मिली धमकी
आरकेटीसी ट्रांसपोर्टिंग कंपनी से जुड़े मामले पर छापेमारी चल रही है। इस कंपनी पर झारखंड में बड़े पैमाने पर घोटाला करने का आरोप है। अंबा प्रसाद के निजी सहायक संजीव साव, मनोज दांगी, पंचम कुमार के बड़कागांव स्थित ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। ईडी की टीम कुल आठ ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

रांची में चलेंगी हाईटेक फ्लैश चार्ज बसें, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का ऐलान

See also  अंबा प्रसाद से जुड़े मामले में ED ने DMO से लिये अहम दस्तावेज, बालू के अवैध खनन को लेकर जुटाये जा रहे हैं साक्ष्य

पहले भी हो चुकी है छापेमारी

ईडी की टीम ने इससे पहले 18 मार्च 2024 को भी अंबा प्रसाद के हजारीबाग स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी। ईडी ने उनके पिता योगेंद्र साव तथा उनके सगे संबंधियों के कुल 17 ठिकानों पर छापा मारा था।इस दौरान उनके ठिकानों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और करीब 20 लाख रुपये नकद जब्त किये गये थे।

ईडी ने ये कार्रवाई हजारीबाग में लीज की बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने के मामले में की थी। ईडी ने इससे पहले विधायक अंबा प्रसाद और पिता योगेंद्र प्रसाद के खिलाफ ईसीआईआर  दर्ज किया था।ईडी ने रांची, हजारीबाग और मुंबई स्थित ठिकानों पर छापा मारा था।छापेमारी के दायरे में योगेंद्र साव के कुल तीन ठिकानों को शामिल किया गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now