पटना में 32 लाख कैश के साथ दो युवक पकड़े गए, पुलिस हिरासत में हो रही हैं पूछताछ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 10, 2026

पटना में 32 लाख कैश के साथ दो युवक पकड़े गए, पुलिस ने हिरासत में हो रही हैं पूछताछ

पटनाः पटना सिटी के मुंगलपुरा टीओपी क्षेत्र में मंगलवार को नियमित चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दो युवकों को 32 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। संदिग्ध परिस्थिति में इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग को भी सूचना दे दी गई है।

रांची में 9 लाख कैश बरामद, निकाय चुनाव को लेकर चल रहा था चेकिंग अभियान 
32 लाख कैश के साथ दो युवक गिरफ्तार: असल में मुंगलपुरा चौकी के पास पुलिस टीम वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखते ही घबराकर भागने का प्रयास करने लगे। युवकों की संदिग्ध हरकत को देखते हुए पुलिस ने उनका पीछा कर उन्हें रोक लिया। तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद बैग से 500 रुपये के नोटों में कुल 32 लाख रुपये नकद बरामद हुए।

See also  पैरों से गूथ रहे सोया बीन का आटा, सोया चाप बनाने का तरीका देख उड़े लोगों के होश, VIDEO वायरल

पप्पू यादव को 31 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में मिली जमानत, लेकिन अभी जेल में ही रहेंगे सांसद
कैश बरामदगी के बाद पुलिस दोनों युवकों को मुंगलपुरा टीओपी लेकर पहुंची, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में युवकों ने बताया कि यह राशि वर्धमान की एक निजी कंपनी की है, जिसकी एक शाखा पटना में भी संचालित है। उनका दावा है कि वे कंपनी की ओर से यह नकदी बैंक में जमा कराने जा रहे थे।हालांकि पुलिस को युवकों के जवाब और उनके व्यवहार में कई तरह की असंगतियां दिखाई दीं, जिसके बाद मामले को संदिग्ध मानते हुए आगे की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस का कहना है कि इतनी बड़ी नकद राशि के परिवहन के लिए वैध कागजात और अधिकृत दस्तावेज होना आवश्यक है, जिसकी फिलहाल जांच की जा रही है।

बिहार में 4 लड़कियां के जहर खाकर मरने का मामलाः जिंदा बची पांचवीं लड़की ने खोले राज, तो उड़े होश
पटना सिटी के एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि बरामद नकदी को जब्त कर लिया गया है और दोनों युवकों से पूछताछ जारी है। साथ ही संबंधित कंपनी से भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि दावे की सत्यता की पुष्टि हो सके। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग को भी सूचना दे दी गई है।

See also  संजीव हंस की जगह ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव बने संदीप पौंड्रिक होंगे देश के नये इस्पात सचिव
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now