By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • राँची
      • खूँटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
        • उत्तरी छोटानागपुर
          • हजारीबाग
          • रामगढ़
          • चतरा
          • गिरिडीह
          • कोडरमा
            • बोकारो
              • कोल्हान प्रमंडल
                • सरायकेला
                • चाईबासा
                • जमशेदपुर
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढवा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Reading: एक देश-एक समय होगा लागू, उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना; जानिए इससे क्या होगा फायदा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
  • झारखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Search
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
    • कोयला क्षेत्र
    • पलामू प्रमंडल
    • संथाल परगना
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -

Home | एक देश-एक समय होगा लागू, उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना; जानिए इससे क्या होगा फायदा

एक देश-एक समय होगा लागू, उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना; जानिए इससे क्या होगा फायदा

livedainik
January 27, 2025 8:27 AM
By livedainik
1 year ago
Share
watch
SHARE

देश में अब सभी को भारतीय मानक समय को अपनाना ही होगा। एक देश एक कर व्यवस्था (जीएसटी) लागू करने और एक देश एक चुनाव के लिए कदम बढ़ाने के बाद अब सरकार देश में जल्द ही ‘एक देश एक समय’ को लागू करने जा रही है।

Contents
  • 14 फरवरी तक मांगे गए सुझाव
  • उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना
  • क्या होंगे फायदे?
  • क्यों जरूरी है एक जैसा समय?
  • अलग-अलग टाइम जोन के खतरे
  • भारत में एक ही टाइम जोन क्यों?
  • कब हुआ मानक समय का निर्धारण
  • कहां से तय होता है समय?
  • अमेरिका में 11 और फ्रांस में 12 टाइम जोन

समय के मानकीकरण के लिए सरकार ने सभी आधिकारिक और कमर्शियल प्लेटफार्मों पर भारतीय मानक समय (आईएसटी) के उपयोग को अनिवार्य करते हुए नियमों का यह मसौदा तैयार किया है।

14 फरवरी तक मांगे गए सुझाव

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने 14 फरवरी तक लोगों से इस मसौदे पर सुझाव मांगे हैं। द लीगल मेट्रोलॉजी (भारतीय मानक समय) नियम, 2024 का उद्देश्य समय-निर्धारण प्रथाओं को मानकीकृत करने के लिए कानूनी ढांचा तैयार करना है।

- Advertisement -
LD-advertisement

उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना

इसमें कानूनी, प्रशासनिक, कमर्शियल व आधिकारिक दस्तावेज के लिए आईएसटी को एकमात्र समय संदर्भ के रूप में अनिवार्य किया गया है। इसका मतलब यह है कि समय के संदर्भ के लिए केवल आईएसटी का ही उपयोग किया जाएगा। प्रस्तावित नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगेगा।

- Advertisement -
royal-soler-new

ओडिशा वॉरियर्स ने सूरमा जेएसडब्ल्यू को महिला हॉकी क्लब के फाइनल में दी मात, हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने चैंपियन को दी ट्रॉफी

मसौदा के अनुसार वाणिज्य, परिवहन, सार्वजनिक प्रशासन, कानूनी अनुबंध, वित्तीय संचालन सहित सभी क्षेत्रों में आईएसटी अनिवार्य होगा। इसके मुख्य प्रविधानों में आधिकारिक व कमर्शियल उद्देश्यों के लिए आईएसटी के अलावा अन्य समय संदर्भों पर प्रतिबंध, सरकारी कार्यालयों व संस्थानों में आईएसटी का अनिवार्य प्रदर्शन शामिल हैं।

क्या होंगे फायदे?

मसौदे में समय-सिंक्रनाइजेशन सिस्टम का भी प्रविधान है ताकि साइबर सुरक्षा, विश्वसनीयता सुनिश्चित हो सके। समय सिंक्रनाइजेशन से तात्पर्य यह सुनिश्चित करने की प्रक्रिया से है कि दो सिस्टम या डिवाइस एक सामान्य समय संदर्भ साझा करते हैं।

इंजीनियरिंग, सुरक्षित संचार, भौतिक प्रणालियों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में यह महत्वपूर्ण है। उपभोक्ता मामलों का विभाग राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला व इसरो के साथ मिलकर मजबूत समय प्रसार तंत्र विकसित कर रहा है।

क्यों जरूरी है एक जैसा समय?

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि रणनीतिक और गैर-रणनीतिक क्षेत्रों में नैनोसेकंड की सटीकता के साथ समय का होना जरूरी है। दूरसंचार, बैंकिंग, रक्षा और 5जी और एआई जैसी तकनीक में सटीक समय का पालन अहम है। समय में थोड़ा हेरफेर से बड़ा नुकसान हो सकता है। इस वजह से केंद्र सरकार पूरे देश में एक जैसी समय प्रणाली लागू कर रही है।

गणतंत्र दिवस 2025 के राज्य स्तरीय समारोह में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की झांकी को प्रथम स्थान

अलग-अलग टाइम जोन के खतरे

एक देश में अलग-अलग टाइम जोन के कई नुकसान हो सकते हैं। ऐसा वैज्ञानिकों का मानना है। वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर दो अलग-अलग टाइम जोन है और कोई मानवीय भूल हुई तो बड़े रेल और प्लेन हादसे भी हो सकते हैं। अफरा-तफरी का महौल भी देखने को मिल सकता है। कुछ लोगों का मानना है कि दो टाइम जोन से देश को फायदा होगा।

जर्नल करंट साइंस के शोध के मुताबिक देश में दो टाइम जोन की वजह से डेलाइट की बचत होगी और उत्पादकता भी बढ़ेगी। पूर्वोत्तर के राज्यों में सूर्योदय तड़के चार बजे ही हो जाता है। शाम को सूर्यास्त जल्दी होता है। इस वजह से एक जैसे टाइम मानक से उत्पादकता पर असर पड़ता है। अध्ययन में कहा गया है कि देश में दो टाइम जोन होने से वार्षिक 20 मिलियन किलोवाट बिजली को बचाया जा सकता है।

भारत में एक ही टाइम जोन क्यों?

कश्मीर से कन्याकुमारी और अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक एक टाइम जोन लागू है। पूर्वोत्तर के कई राज्यों ने अलग टाइम जोन की मांग की है। उनका तर्क है कि इन प्रदेशों में सूर्योदय और सूर्यास्त जल्दी हो जाता है। इस वजह से स्थानीय परिस्थितियों के मुताबिक समय का निर्धारण किया जाए। अभी भारत के मध्य से गुजरती रेखा के आधार पर टाइम का निर्धारण होता है। मध्य से निर्धारण इसलिए किया जाता है ताकि यह पूरे देश के समय को कवर कर ले।

पटना के बाढ़ में सेक्स रैकेट को लेकर छापेमारी, दो युवक और चार युवती गिरफ्तार

भारत का मानक समय जीएमटी (Greenwich Mean Time) से 82.5° पूर्व है। इसका मतलब यह हुआ कि हमारा मानक समय ग्रीनविच के मानक समय से साढ़े पांच घंटे आगे है।

कब हुआ मानक समय का निर्धारण

भारत में मानक समय का निर्धारण 1906 में किया गया था। 1884 में अमेरिका के वॉशिंगटन में इंटरनेशल मेरिडियन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें तय किया गया कि भारत में दो टाइम जोन होंगे। यही वजह थी कि 1948 तक कोलकाता का आधिकारिक समय अलग से निर्धारित किया जाता था। कोलकाता का यह टाइम जोन दूसरे मान्य टाइम जोन के तौर पर भी प्रचलित रहा।

कहां से तय होता है समय?

किसी भी देश का मानक समय अक्षांश-देशांतर में अंतर के आधार पर तय होता है। भारत में समय का निर्धारत दिल्ली स्थिति राष्ट्रीय भौतिकी प्रयोगशाला करती है। अभी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज को केंद्र मानकर समय का निर्धारण होता है।

अमेरिका में 11 और फ्रांस में 12 टाइम जोन

कई बड़े देशों में अलग-अलग टाइम जोन होते हैं। मसलन, अमेरिका और रूस में 11-11 टाइम जोन हैं। कनाडा में छह टाइम जोन हैं। फ्रांस एक छोटा देश है। मगर वहां 12 टाइम जोन हैं। भारत समेत दुनिया के अधिकांश देशों में एक ही टाइम जोन है। मगर अभी तक व्यापारिक, प्रशासनिक और अन्य क्षेत्रों में अलग-अलग टाइम मानक का इस्तेमाल होता रहा है। मगर नए नियम से अनिवार्य रूप से सभी को एक टाइम जोन आईएसटी को चुनना होगा।

17वीं एथलेटिक मीट: ईसीई+सिविल ब्रांच ने मारी बाज़ी, खेलों के जुनून से महकी BIT की फिज़ा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article hockey ओडिशा वॉरियर्स ने सूरमा जेएसडब्ल्यू को महिला हॉकी क्लब के फाइनल में दी मात, हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने चैंपियन को दी ट्रॉफी
Next Article saif-ali-khan-Akash सैफ अली खान मामले में हिरासत में लिए गए युवक का छलका दर्द, ‘मेरी शादी टूट गई, मैं दुल्हन…’
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • Nitin Nabin और Shivesh Kumar बिहार से जाएंगे राज्यसभा, उपेंद्र कुशवाहा होंगे 5वें उम्मीदवार
  • बिहार में शिक्षा विभाग का कर्मचारी निकला धनकुबेर,घर से 47.5 लाख रुपये कैश बरामद
  • होलिका दहन में पिस्टल लहराने पर JDU के पूर्व विधायक गोपाल मंडल पर FIR ,विवादों से रहा है पुराना नाता
  • भारत में साल का पहला चंद्रग्रहण दोपहर 3.20 बजे से पड़ा,पहले किन-किन देशों में देगा दिखाई
  • निशांत कुमार की राजनीति में होगी ग्रैंड एंट्री, नीतीश कुमार के बेटे का JDU से राज्यसभा भेजा जाना तय!
  • धनबाद में वनांचल एक्सप्रेस की थर्ड AC बोगी में युवती से छेड़खानी, आरोपी फरार
  • सरायकेला में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर सात राउंड फायरिंग, कुख्यात अपराधी के शूटर को मारी गोली
  • रांची में होली से पहले ताबड़तोड़ छापेमारी, जांच के लिए भेजे गए पनीर और मिठाइयों के सैंपल

You Might Also Like

Nitin Nabin और Shivesh Kumar बिहार से जाएंगे राज्यसभा, उपेंद्र कुशवाहा की छुट्टी तय,देखें फुल लिस्ट

Nitin Nabin और Shivesh Kumar बिहार से जाएंगे राज्यसभा, उपेंद्र कुशवाहा होंगे 5वें उम्मीदवार

2 hours ago
बिहार में शिक्षा विभाग का कर्मचारी निकला धनकुबेर,घर से 47.5 लाख रुपये कैश बरामद

बिहार में शिक्षा विभाग का कर्मचारी निकला धनकुबेर,घर से 47.5 लाख रुपये कैश बरामद

2 hours ago
होलिका दहन में पिस्टल लहराने पर JDU के पूर्व विधायक गोपाल मंडल पर FIR ,विवादों से रहा है पुराना नाता

होलिका दहन में पिस्टल लहराने पर JDU के पूर्व विधायक गोपाल मंडल पर FIR ,विवादों से रहा है पुराना नाता

2 hours ago
भारत में साल का पहला चंद्रग्रहण आज, सूतक काल हुआ शुरू

भारत में साल का पहला चंद्रग्रहण दोपहर 3.20 बजे से पड़ा,पहले किन-किन देशों में देगा दिखाई

2 hours ago
Follow US
© 2024-25 Live Dainik Broadcast Private Limited. All Rights Reserved.
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?