Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | सैफ अली खान मामले में हिरासत में लिए गए युवक का छलका दर्द, ‘मेरी शादी टूट गई, मैं दुल्हन…’

सैफ अली खान मामले में हिरासत में लिए गए युवक का छलका दर्द, ‘मेरी शादी टूट गई, मैं दुल्हन…’

livedainik
January 27, 2025 8:38 AM
By
livedainik
1 year ago
Share
saif-ali-khan-Akash
SHARE

डेस्कः मुंबई में बॉलीवुड एक्टर अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में संदिग्ध के तौर पर छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हिरासत में लिए गए शख्स आकाश कनौजिया का दर्द छलका है। उन्होंने इंसाफ की मांग की है। आकाश ने रविवार (26 जनवरी) को कहा कि पुलिस कार्रवाई के बाद उसका जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है, उसके पास कोई नौकरी नहीं है और परिवार को बदनामी का सामना करना पड़ रहा है।

Contents
  • ‘एक गलती ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी’
  • ‘मैं अपनी दुल्हन से मिलने जा रहा था’
  • ‘मेरी जिंदगी में उधल-पुथल मच गई’
  • ‘सैफ अली खान के घर के बाहर मांगूंगा जॉब’
  • ‘मुझे आरोपी की तरह पेश किया जाता’

दरअसल, मुंबई पुलिस से मिली सूचना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 18 जनवरी को दुर्ग स्टेशन पर मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कोलकाता शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से आकाश कनौजिया को हिरासत में लिया था, जो एक ड्राइवर है। 19 जनवरी की सुबह मुंबई पुलिस ने पड़ोसी ठाणे से बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर उर्फ ​​विजय दास को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद दुर्ग आरपीएफ ने कनौजिया को छोड़ दिया।

See also  सैफ की मां शर्मिला टैगोर ने बेटे की जान बचाने वाले ऑटो चालक को कहा शुक्रिया, पैसे भी दिए और खिंचवाई तस्वीरें

एक देश-एक समय होगा लागू, उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना; जानिए इससे क्या होगा फायदा

बता दें कि 15 जनवरी की रात मुंबई के बांद्रा इलाके में सतगुरु शरण में 12वीं मंजिल पर स्थित अभिनेता सैफ अली खान के आवास में लूटपाट के प्रयास के दौरान एक व्यक्ति ने उनपर कई बार चाकू से वार किया था। खान की सर्जरी हुई और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई।

‘एक गलती ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी’

आकाश कनौजिया ने से कहा, “मेरा परिवार तब स्तब्ध रह गया और उनकी आंखों में आंसू आ गए, जब मीडिया ने मेरी तस्वीरें दिखानी शुरू कीं और दावा किया कि मैं इस मामले में मुख्य संदिग्ध हूं। मुंबई पुलिस की एक गलती ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। वे यह गौर करने में विफल रहे कि मेरी मूंछें थीं और अभिनेता की बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे व्यक्ति की मूंछें भी नहीं थीं।”

‘मैं अपनी दुल्हन से मिलने जा रहा था’

उन्होंने दावा किया, “घटना के बाद मुझे पुलिस से फोन आया और उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं कहां हूं। जब मैंने उन्हें बताया कि मैं घर पर हूं, तो फोन काट दिया गया। मैं अपनी होने वाली दुल्हन से मिलने जा रहा था, तभी मुझे दुर्ग में हिरासत में लिया गया और फिर रायपुर ले जाया गया। वहां पहुंची मुंबई पुलिस की टीम ने मेरे साथ मारपीट भी की।”

See also  हिंडाल्को से लेकर नाशपाति तक का लिया गया हिसाब...इस तरह सांसद सुखदेव भगत ने अधिकारियों की लगाई क्लास

ओडिशा वॉरियर्स ने सूरमा जेएसडब्ल्यू को महिला हॉकी क्लब के फाइनल में दी मात, हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने चैंपियन को दी ट्रॉफी

‘मेरी जिंदगी में उधल-पुथल मच गई’

आकाश कनौजिया ने कहा कि रिहा होने के बाद उनकी मां ने उन्हें घर आने के लिए कहा, लेकिन उसके बाद से उनकी जिंदगी में उथल-पुथल मच गई। उन्होंने कहा, “जब मैंने अपने नियोक्ता को फोन किया, तो उन्होंने मुझे काम पर न आने के लिए कहा। उन्होंने मेरी बात सुनने से इनकार कर दिया। इसके बाद मेरी दादी ने मुझे बताया कि मेरी होने वाली दुल्हन के परिवार ने मेरी हिरासत के बाद शादी की बातचीत को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है।”

‘सैफ अली खान के घर के बाहर मांगूंगा जॉब’

कनौजिया ने दावा किया कि लंबे समय तक इलाज के बाद उनके भाई की मौत हो गई, जिसके कारण उनके परिवार को विरार में अपना घर बेचना पड़ा और कफ परेड की एक चॉल में शिफ्ट होना पड़ा। उन्होंने कहा, “मेरे खिलाफ कफ परेड में दो और गुरुग्राम में एक मामला दर्ज है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मुझे इस तरह से संदिग्ध के तौर पर पकड़ा जाए और फिर मुझे अधर में छोड़ दिया जाए। मैं सैफ अली खान की बिल्डिंग के बाहर खड़ा होकर नौकरी मांगने की योजना बना रहा हूं, क्योंकि उनके साथ जो हुआ, उसकी वजह से मैंने अपना सब कुछ गंवा दिया है।”

See also  मंईयां सम्मान योजना के ख़िलाफ़ दायर पीआईएल ख़ारिज, दिसंबर से मिलेंगे 2500 रुपए प्रतिमाह

‘मुझे आरोपी की तरह पेश किया जाता’

कनौजिया ने कहा कि यह ईश्वरीय कृपा थी कि दुर्ग रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लिए जाने के कुछ ही घंटे के भीतर शरीफुल को पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा कि अन्यथा, कौन जानता है, शायद मुझे मामले में आरोपी के तौर पर पेश किया जाता।

पटना के बाढ़ में सेक्स रैकेट को लेकर छापेमारी, दो युवक और चार युवती गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article watch एक देश-एक समय होगा लागू, उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना; जानिए इससे क्या होगा फायदा
Next Article रांची के रिम्स से इलाज के दौरान बाल कैदी फरार, पेट दर्द की शिकायत के बाद कराया गया था भर्ती रिम्स में देर रात मेडिकल स्टूडेंट पर हमले से मचा हड़कंप, ICU में भर्ती; जानें पूरा मामला
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर
  • जामताड़ा में 22 लाख की ज्वेलरी लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 18 संगीन मामलों का आरोपी फिरोज अंसारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

You Might Also Like

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी

3 hours ago
घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

3 hours ago
देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

4 hours ago
सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, केस दर्ज

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज

4 hours ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?