- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

गणतंत्र दिवस 2025 के राज्य स्तरीय समारोह में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की झांकी को प्रथम स्थान

गणतंत्र दिवस 2025 के राज्य स्तरीय समारोह में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की झांकी को प्रथम स्थान

रांची :गणतंत्र दिवस 2025 के राज्य स्तरीय समारोह में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। द्वितीय स्थान महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग और तीसरा स्थान स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की झांकी को प्राप्त हुआ है।

691b7f9f d24d 4bbb b2cc f3b9fb3280db

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की झांकी द्वारा स्वर्णिम झारखंड की विरासत और विकास को प्रदर्शित किया गया। झांकी का उद्देश्य झारखंड की अपनी संस्कृति और विरासत के विकास और विविध क्षेत्रों में सरकारी प्रयासों को प्रदर्शित करने पर था। झांकी के माध्यम से राज्य के औद्योगिक विकास में रतन टाटा के योगदान को नमन किया गया।

e291c6ef 0bf3 45c4 b0ed 69fadd0e1261

महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की झांकी राज्य अंतर्गत महिलाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार, महिला सशक्तिकरण, उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने तथा परिवार में उनके निर्णायक भूमिका सुनिश्चित करने के लिए 18-50 वर्ष तक की आयु की महिलाओं को प्रति वर्ष ₹30000 (प्रतिमाह 2500) की सम्मान राशि प्रदान करने हेतु झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना पर आधारित थी। जबकि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की झांकी “बालिका शिक्षा : अब हर एक बच्ची बनेगी सशक्त” थीम पर आधारित थी। झांकी में विभाग के स्तर से बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन हेतु संचालित कार्यक्रमों को दर्शाया गया था।

See also  DGP अनुराग गुप्ता के नियुक्ति का मामलाः झारखंड हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब

97170f10 eb00 4e1a 98c9 408e923a0661

गणतंत्र दिवस 2025 के राज्य स्तरीय समारोह में 11 विभागों द्वारा विभिन्न थीम पर झांकी का प्रदर्शन किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now