JSCA का चुनाव हुआ रोचक, ‘द टीम’ से अध्यक्ष के लिए अजयनाथ और दो पूर्व क्रिकेटरों ने भरा पर्चा, बेहरा गुट आज करेगा नामांकन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 13, 2025

JSCA के चुनाव में अजय नाथ शाहदेव की 'द टीम' ने किया क्लीन स्वीप, सौरभ तिवारी और शाहबाज नदीम समेत सभी सदस्यों की हुई जीत

रांचीः झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन(JSCA) का चुनाव 18 मई को होगा। चुनाव में दो गुटा आमने-सामने होंगे। सोमवार को एक गुट द टीम के सभी प्रत्याशियों ने जेएससीए स्टेडियम परिसर में नाामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए जेएससीए के पूर्व उपाध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव ने नामांकन दाखिल किया। वहीं उनकी टीम से दो पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ने भी ताल ठोंक दी है। सचिव पद के लिए सौरभ तिवारी और सह सचिव के लिए शाहबाज नदीम मैदान में खड़े हुए हैं। उपाध्यक्ष के लिए संजय पांडे, कोषाध्यक्ष के लिए अमिताभ घोष और मैनेजिंग कमेटी के लिए संजय जैन, रमेश कुमार, मिहिर प्रीतेश तोपनो, परवेज खान, रत्नेश कुमार सिंह समेत स्कूल एंड क्लब रिप्रेजेंटेटिव पद के लिए उमा महेश्वर राव ने भी नामांकन दाखिल किया है।

17 साल बाद होगी झारखंड पात्रता परीक्षा, नो निगेटिव मार्किंग व उम्र सीमा की बाध्यता नहीं, 2404 पदों पर होगी नियुक्ति
इधर, दूसरे गुट को आईपीएस अखिलेश झा का समर्थन है। इसमें अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार जमशेदपुर के एसके बेहरा हैं। गुट ने अन्य पदों के लिए अबतक अपने प्रत्याशियों की घोषणा आधिकारिक रूप से नहीं की है। कुछ प्रत्याशियों के नाम पर अब भी संशय है। सोमवार देर शाम तक जमशेदपुर में प्रत्याशियों को लेकर बैठक होती रही। नामांकन की अंतिम तिथि मंगलवार है। सभी प्रत्याशी एक साथ नामांकन करेंगे।

See also  Loksabha Election 2024 Result : पोस्टल बैलेट की होगी गिनती शुरु , टीवी न्यूज एनडीए को दे रहे हैं बढ़त

जम्मू कश्मीर में बनाया हथियार का फर्जी लाइसेंस, राइफल और 83 गोली के साथ रांची में पटना से आई आर्म्स सेल की टीम ने तस्कर को किया गिरफ्तार
सत्र 2025-28 के लिउ चुनाव होना है। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के एकेडमिक ब्लॉक में 18 मई को मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन पत्रों की जांच 13 मई को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 14 मई है। अंतिम उम्मीदवार की सूची 14 मई को ही जारी कर दी जाएगी। मतदान और परिणाम की घोषणा भी एक ही दिन यानी 18 मई को हो जाएगी।

हेमंत सोरेन और कल्पना की पूजा करते तस्वीर पर धर्म विशेष को लेकर की टिप्पणी, आदिवासी समाज के अपमान को लेकर कार्रवाई की मांग
JSCA के वर्तमान 718 सदस्य हैं। इसमें 633 लाइफ मेंबर, 9 संस्थान, 24 क्लब और 29 स्कूल शामिल हैं। सबसे अधिक रांची जोन के 250 सदस्य हैं। जमशेदपुर से 184 सदस्य हैं। इसके अलावा बोकारो, धनबाद, चाईबासा, लोहरदगा जैसे प्रत्येक जिले से 20 से 30 सदस्य हैं। रांची और जमशेदपुर का चुनाव में दबदबा दिखता है। पर धनबाद, बोकारो, लोहरदगा, हजारीबाग जैसे जिले भी अपनी प्रभावी भूमिका निभाते हैं।

See also  रांची में ED की छापेमारी, जमशेदपुर में भी रेड की सूचना, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोरोबारी के ठिकाने पर दबिश

विराट कोहली ने लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, BCCI ने की थी मनाने की कोशिश,वन-डे मैच खेलते रहेंगे
क्यों है दोनों गुटों में कड़ा मुकाबला
कहा जा रहा है कि एस के बेहरा गुट की कमान रांची जोन के आईजी आईपीएएस अखिलेश झा और राज्य सरकार के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने संभाल रखा है। इनके अलावा राज्य अन्य अधिकारियों में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, रिटायर आईपीएस बीबी प्रधान, पूर्व डीआईजी हेमंत टोप्पो, श्रवण जाजोरिया, रिचर्ड लकड़ा, रेजी डुंगडुंग, डा सुमंत मिश्रा समेत अमिताभ चौधरी की बहन विशाखा मिश्रा, रंजीत कुमार सिंह, देवाशीष चक्रवर्ती, नितिन सर्राफ व कई अन्य भी खुल कर व परोक्ष रूप से बेहरा को समर्थन दे रहे हैं।
वहीं अजय नाथ शाहदेव को जेएससीए के वर्तमान अध्यक्ष संजय सहाय, सीसीए के अध्यक्ष राजेश वर्मा बॉबी, सुनील साहु, चाईबासा के असीम कुमार व अन्य सदस्य खुल कर साथ दे रहे हैं। दोनों गुटों के बीच कड़े संघर्ष होने के आसार है। अजय नाथ शाहदेव के बारे में बताया गया कि अमिताभ चौधरी के समय लगातार उनके साथ रहने का लाभ शाहदेव को मिल सकता है। अमिताभ चौधरी के साथ रह कर उन्होंने जेएससीए की बारीकियों व चुनाव लड़ने की तरकीबों से बखूबी परिचित हैं। वहीं एस के बेहरा का ब्यूरोक्रेसी का बड़ा समर्थन उनको मजबूती प्रदान कर सकता है। बेहरा जमशेदपुर में बच्चों को क्रिकेट का प्रशिक्षण दिलाने के लिए क्लब चलाते हैं।

See also  हेमंत सोरेन की उम्र 5 साल में 7 साल बढ़ने का आरोप, नामांकन रद करने की मांग; जमीन और पत्नी की कार को लेकर भी शिकायत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now