जमशेदपुरः पूर्वी सिंहभूम में लगातार हो रही बारिश से सभी नदियां उफान पर है। कई इलाके बाढ़ के पानी में डूब गए है। इसी दौरान डुमरिया इलाके के शंख नदी में एक युवक ने बाढ़ के पानी में छलांग लगा दी। रविवार को मुखिया के बेटे ने एडवेंचर दिखाने के चक्कर में शंख नदी में छलांग लगा दी। बाढ़ के पानी की तेज धारा से खेल करना युवक को महंगा पड़ा। युवक करीब तीन किलोमीटर तक पानी में बहता रहा। अपनी जान बचाने की लड़ाई के दौरान तीन किलोमीटर बाद सामने उसे एक पेड़ दिखा जिसको उसने अपनी जिंदगी बचाने का सहारा बना लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरिक्षत बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार, डुमरिया प्रखंड के बड़ाकांजिया पंचायत के मुखिया सुरेश हेंब्रम का पुत्र सुगनाथ हेंब्रम रविवार को जादूगोड़ा क्षेत्र के बुरुई पुल पर अपने चार दोस्तों के साथ खड़ा था। उसी दौरान सभी दोस्तों ने शंख नदी में नहाने का विचार किया और बदन के सारे कपड़े उतारकर सिर्फ हाफ पैंट में नदी में कूद गए। लेकिन सुगनाथ जिन्स पैंट और टी-शर्ट पहने हुए ही नदी में कूद गया
जमशेदपुर के पोटका में भारी बारिश से डूब गया पूरा स्कूल, बच्चों ने छत पर भींगते हुए गुजारी रात, देखिये रेस्क्यू ऑपरेशन का VIDEO
पानी की धार के साथ खतरनाक खेल खेलना कितना जानलेवा हो सकता है। इसका उदाहरण डुमरिया प्रखंड के बड़कांजिया पंचायत के मुखिया सुरेश हेम्ब्रम के बेटे शिवनाथ हेम्ब्रम से बेहतर कौन बता सकता है। रविवार को शंख नदी में उसने जो छलांग लगाई उसके बाद पानी के तेज धार में बहते-बहते उसे तीन किलोमीटर बाद एक पेड़ मिला जिसको पकड़कर उसने अपनी जान बचाई। शिवनाथ तैरना जानता था इसलिए बाढ़ के पानी में भी वो जिंदगी बचाने की लड़ाई लड़ता रहा। तैरते तैरते वो थक गया था इसी बीच उसकी नजर पेड़ पर पड़ी जिसको उसने पूरे दम से थाम लिया। पानी की धार जब थोड़ी कम हुई तो गांव वालों ने उसे बाहर निकाला।
जमशेदपुर में मुखिया के बेटे को एडवेंचर करना पड़ा महंगा
शंख नदी में छलांग लगाने के बाद तीन किलोमीटर तक बहता रहा
पेड़ पर चढ़कर बचाई जान, ग्रामीणों ने बड़ी मशक्त के बाद बाहर निकाला#Jharkhand #JharkhandUpdate #RainAlert pic.twitter.com/oH9j2hA4i9
— Live Dainik (@Live_Dainik) June 30, 2025




