डेस्कः झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में स्थित आमदा ओपी क्षेत्र के सुपाईसाईं गांव में जमीन विवाद को लेकर पत्नी के सामने उसके पति बाईधर प्रधान की धारदार हथियार से मारकर तीन युवकों ने मिलकर हत्या कर दी।जबकि उसकी पत्नी कनक देवी गंभीर रूप से घायल गई। घटना मंगलवार की देर शाम की है। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए।
रांची रिसार्ट में अंधाधुंध फायरिंग, जिला परिषद सदस्य के पति और उसके दोस्तों ने फैलाई दहशत
जानकारी के अनुसार कुचाई के कोलाईडीह गांव निवासी बाईधर प्रधान का जमीन विवाद जीवरधन प्रधान, पंकज प्रधान व राजकुमार प्रधान के साथ चल रहा था। उक्त जमीन विवाद में पूर्व में भी मारपीट हुई थी। पूजा देखकर अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से दंपत्ति अपने गांव लौट रहे थे।रास्ते में आरोपितों ने बाईधर प्रधान को रोका और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। उसकी जब बाईधर प्रधान ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। पत्नी कनक देवी ने बीच बचाव किया तो उसके साथ भी आरोपितों ने मारपीट की।
झारखंड में पुलिस लाइन में तैनात ड्राइवर ने सल्फास खाकर दी जान, मौत से पहले जारी किया वीडियो, 4 पुलिसकर्मी को बताया जिम्मेदार
धारदार हथियार से हमला
फिर धारदार हथियार से आरोपितों ने मिलकर बाईधर पर हमला कर दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पत्नी ने शोर मचाना शुरू किया तो आस पास के लोग जुटने लगे। जिसके कारण आरोपित मौके से फरार हो गया।घटना की जानकारी मिलने के बाद आमदा ओपी प्रभारी रमन विश्वकर्मा व खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायल कनल देवी को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया बाइधर प्रधान का बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके शव को स्वजनों को सौंप दिया। जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।




