बिहार में दरभंगा-मुजफ्फरपुर NH पर 6 टुकड़ों में मिला स्वर्ण कारोबारी का शव, दुकान से 4 किलोमीटर दूर मिली डेड बॉडी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 2, 2025

बिहार में दरभंगा-मुजफ्फरपुर NH पर 6 टुकड़ों में मिला स्वर्ण कारोबारी का शव, दुकान से 4 किलोमीटर दूर मिली डेड बॉडी

डेस्कः बिहार के दरभंगा में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है।शहर के रानीपुर क्षेत्र में दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन (NH-27) पर एक स्वर्ण व्यवसायी का शव छह टुकड़ों में बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों ने सुंदरपुर के पास सड़क पर पड़े इस शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान हसनचक निवासी और दरभंगा टावर स्थित आभूषण की दुकान चलाने वाले मनीष गुप्ता के रूप में की।

बिहार में बाघ ने बुजुर्ग को मार डाला, टाइगर रिजर्व से निकल गांव में घुसा; दहशत
6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव: मनीष गुप्ता के परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस के हिट एंड रन के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। मृतक के भाई अमरनाथ गुप्ता ने कहा कि यह कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। शव 6 टुकड़ों में मिला है। परिजनों का यह भी सवाल है कि मनीष अपनी दुकान से चार किलोमीटर दूर हाइवे पर कैसे पहुंचे?

See also  झारखंड में शिक्षकों की कमी पर हाईकोर्ट सख्त, JSSC से 26 हजार शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर मांगी समय सीमा

बिहार में छेड़खानी का विरोध करने पर मां-बेटी पर चाकू से वार, मेला देखने जाने के दौरान हमला
मनीष गुप्ता की मौत के अनसुलझे सवाल: इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मनीष गुप्ता अपनी दुकान से चार किलोमीटर दूर हाइवे तक कैसे पहुंचे? उनकी मोटरसाइकिल कहां है? सड़क पर खून का एक भी निशान न होना क्या हत्या की ओर इशारा करता है? परिजनों और स्थानीय लोगों का मानना है कि यह मामला इतना सरल नहीं है, जितना पुलिस इसे बता रही है।

दरभंगा रेलवे स्टेशन पर 9 बच्चें लिफ्ट में फंसे, मची अफरातफरी, ऐसे किया गया रेस्क्यू
व्यापारियों और ग्रामीणों में आक्रोश: घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। गुस्साए व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने NH-27 को जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। आक्रोशित भीड़ ने इस घटना को सुनियोजित हत्या करार देते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यह कोई साधारण दुर्घटना नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है।

See also  ACB की लातेहार में बड़ी कार्रवाई, रंगे हाथ रिश्वत लेते अमीन गिरफ्तार

स्कूल प्रिंसिपल ने काटा चेक, अंग्रेजी में लिखी 7616 रुपये की ऐसी स्पेलिंग, पढ़कर बेहोश हो गया कैशियर!
प्रशासन का आश्वासन: सूचना मिलते ही सदर एसडीएम विकास कुमार और एसडीपीओ राजीव कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश की और आश्वासन दिया कि परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी। प्रशासन के इस आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने हाइवे जाम हटा लिया, लेकिन क्षेत्र में तनाव अब भी बरकरार है।

750 तोला सोना, 18 घंटे, करोड़ों रुपये… इतना पैसा मिला कि फटी रह गईं IT वालों की आंखें, भारत की सबसे बड़ी रेड!
पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे हिट एंड रन का मामला बताया है. सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने कहा कि घटना की सूचना शाम 4 बजे मिली थी, और प्रथम दृष्टया यह एक सड़क दुर्घटना प्रतीत होती है। हालांकि, पुलिस ने हत्या की आशंका को भी खारिज नहीं किया है और इस दिशा में भी जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

See also  पटना में घूसखोर थानाध्यक्ष रंगे हाथों गिरफ्तार, JCB चलाने के एवज में करता था हफ्ता वसूली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now