रांची रिसार्ट में अंधाधुंध फायरिंग, जिला परिषद सदस्य के पति और उसके दोस्तों ने फैलाई दहशत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 1, 2025

पटना में गैस सिलेंडर वेंडर की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली

रांचीः नवरात्र के दौरान राजधानी में पुलिस-प्रशासन शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार को मनाने में लगी हुई है इसी दौरान रांची के एक रिसार्ट में अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई है।घटना रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में हुई, जहां एक महिला जिला परिषद सदस्य के पति और उसके दोस्तों ने हर्ष फायरिंग कर दहशत फैला दी।

झारखंड के चर्च में एक और डकैती, नकाबपोश बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
रांची के नगड़ी इलाके में हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है, जिला परिषद सदस्य के पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर तीन लाइसेंसी हथियारों से हर्ष फायरिंग की। फायरिंग से आसपास के लोग दहशत में आ गए। इसी बीच किसी ने नगड़ी पुलिस को सूचना दी। नगड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल फायरिंग में इस्तेमाल किए गए तीन हथियारों को जब्त कर लिया। बल्कि इसमें शामिल चार लोगों को भी हिरासत में लिया।

See also  दो दिन नहीं चलेगी राजधानी, ट्रेन कैंसिल होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

रांची में अनियंत्रित टैंकर रेलिंग तोड़कर पुल के नीचे गिरा, मची पेट्रोल की लूट
रांची ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि पूरी घटना हर्ष फायरिंग से जुड़ी हुआ है। कुछ लोगों ने रिसॉर्ट को पार्टी के लिए बुक किया था। इसी बीच, मंगलवार देर रात बजरंग महतो और उसके तीन साथियों ने लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग की। घटना की सूचना मिलते ही नगड़ी थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और चारों को हिरासत में ले लिया। फायरिंग में इस्तेमाल किया गया हथियार भी जब्त कर लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने तीन खोखे बरामद किए हैं। हालांकि, जिन लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी उन्होंने बताया कि लगभग एक दर्जन से ज्यादा बार फायरिंग की गई थी, पुलिस के आने की सूचना मिलते ही कुछ लोग कारतूस के खोखे चुन करके अपने साथ ले गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now