धनबादः डाक विभाग में ग्रामीण डाकसेवक भर्ती में जाली मार्क्सशीट के जरिए नौकरी पाने का खुलासा हुआ है। धनबाद डाक प्रमंडल में तीन ग्रामीण डाकसेवकों की जाली मार्क्सशीट पकड़ाई है। तीनों ने मैट्रिक में 95 प्रतिशत से अधिक जाली अंक दिखाकर ग्रामीण डाकसेवक पर बहाली पाई। इनमें एक देवघर और दो बिहार के रहने वाले हैं।
रांची के 43 निजी स्कूलों ने एक भी गरीब बच्चे का नहीं लिया एडमिशन, आरटीइ उल्लंघन को लेकर DC हुए सख्त
फर्जी ढंग से बहाल होने वालों में बंकु पासवान की निरसा चट्टी डाकघर की मदनपुर शाखा, नागेंद्र कुमार की कतरासगढ़ डाकघर की रोआम शाखा और टीपू कुमार की झरिया की भागाबांध शाखा में पोस्टिंग है। फर्जीवाड़ा प्रकाश में आने के बाद वरीय डाक अधीक्षक ने तीनों को तत्काल नौकरी से हटाने का ऑडर जारी किया है। साथ ही तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।
भोजपुरी अभिनेता और यूट्यूबर दिलीप कुमार साहू गिरफ्तार, क्रेडिड कार्ड धोखाधड़ी मामले में हुए अरेस्ट
मालूम हो कि धनबाद डाक प्रमंडल में 120 ग्रामीण डाकसेवकों की बहाली के लिए जुलाई 2024 में वैकेंसी निकनी थी। मैट्रिक में उत्तीर्ण होने की पात्रता निर्धारित थी। बिहार, झारखंड समेत अन्य राज्यों से हजारों अभ्यर्थियों ने ग्रामीण डाकसेवक पद पर आवेदन भरा। जिन अभ्यर्थियों के मैट्रिक में अंक अधिक रहे, उनमें 120 नियुक्ति हुए। इनमें 96 डीजी लॉकर जांच में मार्क्सशीट सही मिली। बाकी बचे 24 को बहाल कर मार्क्सशीट की जांच आरंभ की गई। इनमें तीन की मैट्रिक मार्क्सशीट जाली पाई गई।




