भोजपुरी अभिनेता और यूट्यूबर दिलीप कुमार साहू गिरफ्तार, क्रेडिड कार्ड धोखाधड़ी मामले में हुए अरेस्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 2, 2025

भोजपुरी अभिनेता और यूट्यूबर दिलीप कुमार साहू गिरफ्तार, क्रेडिड कार्ड धोखाधड़ी मामले में हुए अरेस्ट

डेस्कः भोजपुरी अभिनेता और यूट्यूबर दिलीप कुमार साहू को मुंबई के एक अस्पताल में 3.5 लाख रुपये के क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया।41 वर्षीय साहू को उत्तर प्रदेश के कौशांबी से 28 जून को गिरफ्तार कर मुंबई लाया गया।जांच में पता चला है कि साहू ने मुंबई के कांदिवली, गोरेगांव और अन्य इलाकों में भी इस तरह की धोखाधड़ी की है। इसके अलावा कौशांबी में भी उनके खिलाफ शिकायतें दर्ज हैं।

देश के बड़े स्कूल की महिला टीचर को पुलिस ने किया अरेस्ट, 5 स्टार होटलों में ले जाकर छात्र के यौन शोषण का आरोप
पुलिस के अनुसार साहू ने एक मुंबई निवासी को क्रेडिट कार्ड स्वाइप के बदले कम कमीशन पर नकदी देने का लालच देकर ठगा। पीड़ित जो बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट का ड्राइवर है, ने मई 2025 में एक पोस्टर देखा था, जिसमें “क्रेडिट कार्ड से नकद लें” का विज्ञापन था। इस पोस्टर पर लिखे नंबर पर संपर्क करने पर साहू ने खुद को दिलीप कुमार साहू के रूप में पेश किया और 2.5% कमीशन पर नकदी देने का वादा किया।पीड़ित को भरोसा दिलाया गया कि राशि उनके बचत खाते में जमा हो जाएगी, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ।

See also  सलमान-शाहरूख की दोस्ती कराने वाले बाबा सिद्धिकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या

नशे की हालत में प्रेमिका से मिला पहुंचा प्रेमी, रात भर बंधक बनाकर ग्रामीणों ने की पिटाई
जब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ, उन्होंने पहले राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज की और फिर दहिसर पुलिस से संपर्क किया। जोन 12 के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में, एपीआई अंकुश डांदगे और कांस्टेबल श्रीकांत देशपांडे ने साहू को कौशांबी से पकड़ा। पुलिस का कहना है कि साहू ने कई लोगों को इसी तरह के झांसे में फंसाया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now