रांची/चतरा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) केंद्रीय समिति ने चतरा जिला समिति का पुनर्गठन करते हुए नई टीम की घोषणा की है। यह निर्णय पार्टी की आगामी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती के तहत लिया गया है। जारी कार्यालय आदेश के अनुसार चतरा जिला समिति का गठन किया गया है ।
- अध्यक्ष: निलेश ज्ञासेन
- उपाध्यक्ष: अमरदीप प्रसाद, असलम अंसारी, पूरन राम
- सचिव: चंद्रदेव साहू
- कोषाध्यक्ष: नितेश कुमार राणा

केंद्रीय समिति ने निर्देश दिया है कि नवगठित जिला समिति के पदाधिकारी, जिला समिति के विस्तार हेतु आगामी 15 दिनों के भीतर बैठक आयोजित कर पदाधिकारियों के नामों की अनुशंसा प्रस्तुत करें। यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह प्रक्रिया पूरी कर जिला समिति का गठन कार्य समयबद्ध ढंग से संपन्न किया जाए।
महासचिव विनोद कुमार पांडेय द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में सभी सदस्यों को संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय और समर्पित योगदान देने का आह्वान किया गया है।झामुमो के इस कदम को 2025-26 के संगठनात्मक विस्तार और आगामी चुनावों की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। चतरा में नए नेतृत्व को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।




