नालंदाः बिहार में निगरानी विभाग की टीम ने नालंदा में एक बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को निगरानी की टीम ने इस्लामपुर थाना क्षेत्र के गौरव नगर मोहल्ला कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के जेई नीतीश कुमार और कर्मचारी देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है।
जयराम महतो की बिहार विधानसभा चुनाव में एंट्री, निर्दलीय विपिन कुमार यादव के लिए करेंगे रोड़ शो
कनेक्शन देने के लिए घूस लेता जेई गिरफ्तार : जेई अपने किराए के कमरे में कनेक्शन देने के लिए घूस ले रहा था। उसी दौरान निगरानी की टीम ने छापेमारी की। टीम दोनों को गिरफ्तार कर पटना लेकर चली गई।देर शाम विभाग के कर्मियो को इसकी भनक तक नहीं लगी। जिसके बाद विभाग के पदाधिकारी और कर्मियों में हड़कंप मच गया।
LPG गैस सिलेंडर के दाम आज से सस्ता, बिहार चुनाव के बीच पटना से दिल्ली तक राहत
गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई : बताया जा रहा है कि निगरानी विभाग की टीम ने ये कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की थी। सूचना के बाद धावा टीम गौरव मुहल्ले पहुंची और किराए के मकान में रह रहे जेई और मिस्त्री को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जेमिमा रोड्रिग्स को क्यों किया जा रहा है ट्रोल ? बाइबिल का जिक्र करने पर क्यों हो रही है टारगेट?
पीड़ित व्यक्ति ने निगरानी विभाग से की शिकायत : निगरानी डीएसपी वसीम फिरोज ने बताया कि बिजली कनेक्शन देने के लिए जेई ने मुगिर्याचक गांव निवासी आशीष रंजन से 20 हजार रुपए घूस की मांग की थी। जिसकी लिखित शिकायत पीड़ित व्यक्ति ने निगरानी विभाग सेे किया था।जांच में शिकायत सत्य पाया गया।
दुलालचंद यादव की हत्या के बाद मोकामा में तनाव, शव यात्रा के दौरान चली गोली, पटना पुलिस ने किया खंडन
दोनों को निगरानी कोर्ट के सुपुर्द किया जाएगा: जिसके बाद निगरानी डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। जेई अपने किराए के कमरे में शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपया घूस लिया। उसी दौरान जेई नीतीश कुमार और मिस्त्री देवेंद्र को पकड़ लिया गया।दोनों को निगरानी कोर्ट के सुपुर्द किया जाएगा।
देवउठनी एकादशी आज, जान लें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, भोग, आरती से लेकर सबकुछ
दोनों आरोपी साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के कर्मचारी : दोनों आरोपी साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कर्माचारी है। दोनों के गिरफ्तार कर निगरानी विभाग के विशेष न्यायालय में पेश किया जाना है। मामले की भनक काफी देर तक इलाके के लोगों को नहीं लगी।बाद में मामले की जानकारी मिलने के बाद चर्चाओं का दौर जारी है।



