पटनाः मोकामा में आरजेडी नेता और जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार को समर्थन दे रहे दुलालचंद यादव की हत्या के बाद तनाव का माहौल है। दुलालचंद यादव की हत्या के बाद मोकामा में एक बार फिर से गोली चलने और पत्थरबाजी की खबर है।हालांकि गोली चलने की खबर का पटना पुलिस ने खंडन किया है। पटना जिला प्रशासन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कुछ समाचार माध्यमों द्वारा यह प्रसारित किया जा रहा है कि मोकामा में श्री दुलारचंद यादव की अंतिम संस्कार यात्रा के दौरान फायरिंग हुई है। जिला प्रशासन, पटना यह स्पष्ट करता है कि फायरिंग जैसा समाचार पूर्णतः अपुष्ट एवं तथ्यों के विपरीत है। इस तरह की कोई भी घटना घटित नहीं हुई है। जिलाधिकारी, पटना एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना स्वयं मोकामा तथा बाढ़ क्षेत्रों में कैम्प किए हुए हैं। आम जनता से अपील है कि वे किसी भी प्रकार के अपवाहों पर ध्यान न दें।
कुछ समाचार माध्यमों द्वारा यह प्रसारित किया जा रहा है कि मोकामा में श्री दुलारचंद यादव की अंतिम संस्कार यात्रा के दौरान फायरिंग हुई है। जिला प्रशासन, पटना यह स्पष्ट करता है कि फायरिंग जैसा समाचार पूर्णतः अपुष्ट एवं तथ्यों के विपरीत है। इस तरह की कोई भी घटना घटित नहीं हुई है।…
— District Administration Patna (@dm_patna) October 31, 2025
मोकामा में जनसुराज के नेता की हत्या, बाहुबली अनंत सिंह के समर्थकों पर लगा आरोप, पहले लाठी डंडे से की पिटाई फिर मार दी गोली
दुलालचंद यादव की शव यात्रा में आरजेडी उम्मीदवार वीणा सिंह भी शामिल हुई जो बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी है। इस हत्याकांड के बाद वीणा सिंह और सूरजभान सिंह ने चुनाव आयोग और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होने कहा है कि दुलालचंद की हत्या लोकतंत्र पर हमला है। दुलालचंद के परिजन इस हत्या के लिए जेडीयू उम्मीदवार और बाहुबली अनंत सिंह को जिम्मेदार मान रहे है और उनके खिलाफ नामजद प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। दुलालचंद के पोते ने कहा है कि पुलिस 48 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करें नहीं तो इसका खामियाजा उठाना पड़ेगा।
अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें, दुलालचंद यादव की हत्या में नामजद आरोपी, मृतक के पोते ने कहा-JDU उम्मीदवार ने करवाया मर्डर
शुक्रवार को दुलालचंद की शव यात्रा के दौरान गोली चलाने का आरोप दूसरे पक्ष पर लगाया है। जानकारी के मुताबिक पंडारक के पास दुलारचंद के समर्थकों और दूसरे पक्ष के लोगों में भिड़ंत हो गई। यह उस वक्त शुरू हुआ जब दुलारचंद यादव की डेड बॉडी लेकर उनके समर्थक लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने पत्थरबाजी और फायरिंग शुरू कर दी। मोकामा के टाल क्षेत्र में अब भी टेंशन है।
बिहार में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, डबल मर्डर के बाद सनसनी
दरअसल, मोकामा से जनसुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी उर्फ लल्लू मुखिया के समर्थन में दुलारचंद यादव लगातार प्रचार कर रहे थे और इस दौरान वो अनंत सिंह के खिलाफ बयानबाजी भी कर रहे थे जिसके बाद गुरुवार को तारतार गांव में पहले लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की गई और फिर गोली मार दी गई। तारतार में दुलारचंद की हत्या के बाद उनके पोते रविरंजन ने कहा, 'मेरे दादा की हत्या कर दी गई और मुझे डर है कि मेरी भी हत्या हो सकती है।








