झारखंड राज्य का 25वां स्थापना दिवस होगा शानदार, 70 विधायक आवास का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 1, 2025

झारखंड राज्य का 25वां स्थापना दिवस होगा शानदार, 70 विधायक आवास का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

रांचीः झारखंड का 25वां स्थापना दिवस कुछ खास होने वाला है। राज्य के विधायकों के लिए विधानसभा के पास बने 70 आवासों का उद्घाटन झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करने जा रहे है। उद्घाटन के बाद राज्य के सभी विधायक अपने नए आवास में रहेंगे। उनके पूर्व के आवास का आवंटन रद्द कर दिया गया है। भवन निर्माण विभाग की ओर से विभिन्न जिलों में पूर्व हुए करीब 100 निर्माण कार्यो का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। लगभग इतनी ही योजनाओं का शिलान्यास करने की भी तैयारी है। कुछ नई योजनाएं भी लॉन्च होंगी। स्थापना दिवस का यह कार्यक्रम मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में होगा।

WhatsApp Image 2025 01 22 at 19.05.52 scaled 1

झारखंड के 25वें स्थापना दिवस की भव्य तैयारियां, गृह सचिव वंदना दादेल ने लिया तैयारियों का जायजा
मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिया है कि वे शुभारंभ, शिलान्यास और उद्घाटन के लिए प्रस्तावित योजनाओं और नियुक्ति पत्र वितरण की सूचना उपलब्ध कराएं। मुख्य सचिव ने पूर्ण हो चुकी योजनाओं के उद्घाटन और स्वीकृत योजनाओं के शिलान्यास की सूची लागत राशि के साथ भेजने को कहा है। यह सभी जानकारी 1 नवंबर तक मांगी गई है। पर अधिकतर विभागों और जिलों में 31 अक्टूबर की शाम तक जानकारी नहीं भेजी हैं। 1 नवंबर को सचिवालय में छुट्टी होती है। इस बीच, योजना सचिव मुकेश कुमार ने भी सभी विभागीय सचिव को पत्र लिखकर वित्तीय वर्ष 2025-26 में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की बजट घोषणा पर की गई कार्रवई की जानकारी मांगी है।

See also  बिहार के डिप्टी सीएम और मंत्री के लिए अधिकारी बने वेटर! मुंगेर में खाना परोसते नजर आए नीतीश सरकार के अफसर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now